• April 26, 2026

पढे आपका साप्ताहिक राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मेष;चंद्र पंचम होने से खुशखबरी मिलने के आसार हैं। मंगलवार से गुरुवार तक विरोधी सक्रिय रहेंगे। सप्ताहांत में परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शनिवार की शाम का समय चिंताजनक हो सकता है। सतर्क रहें।

तुला;सप्ताह का आरंभ अच्छा रहेगा। शुभसूचनाएं मिलेंगी। बुधवार एवं गुरुवार को विवादों से बचने का प्रयास करें। शुक्रवार एवं शनिवार को कोई बड़ा कार्य बनने के आसार हैं। आय में सुधार होगा एवं अटके हुए कार्य में भी गति आएगी।

वृषभ;लाभ के अवसर बनेंगे, किंतु व्यय अधिक होंगे। मंगलवार एवं बुधवार से आय में वृद्धि होगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को शत्रुओं से सामना होगा। भय एवं चिंता बनी रहेगी। कार्य में विलंब होगा।

वृश्चिक;रविवार एवं सोमवार को चंद्र पूर्ण अनुकूल रहेगा। किंतु मंगलवार एवं बुधवार परेशानियों से भरा रह सकता है। व्यय की अधिकता होगी। समय की बर्बादी होगी। शुक्र-शनिवार से स्थितियों पर नियंत्रण रहेगा। प्रसन्नता मिलेगी।

मिथुन;चंद्र के अनुकूल होने से जमीन से लाभमिलने के आसार बने हुए हैं। मंगलवार एवं बुधवार को व्यय की अधिकता हो सकती है। गुरुवार एवं शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित कार्य भी हो सकता है। शनिवार को अज्ञात चिंता रहेगी।

धनु;राशि स्वामी गुरु एवं शनि की दृष्टि राशि पर है। रुके कार्यों में गति आएगी। नई जगहों पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। शुक्रवार तक के सभी दिन अनुकूल रहेंगे। शनिवार को संभलकर रहें। आप पर अनर्गल आरोप लग सकते हैं।

कर्क;द्वितीय चंद्र कार्यों में गति प्रदान करेगा। स्थाई संपत्ति से लाभ होगा। मंगलवार एवं बुधवार को कई प्रकार के कार्य करने को मिलेंगे। गुरुवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुखों में व्यय हो सकते हैं। शनिवार को संतान अनुकूल रहेगी।

मकर;रविवार को आर्थिक परेशानी रह सकती है, लेकिन चंद्र की गति शेष पूरे सप्ताह में बड़ी सफलता की प्राप्ति का संकेत है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। शुक्र एवं शनि को परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। यात्रा का योग बन सकता है।

सिंह;चंद्र के गोचर से आय में वृद्धि होगी। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। जोखिमपूर्ण कार्य करने का अभी खतरा नहीं उठाएं। कार्यों में विलंब होगा एवं सहयोग की प्राप्ति नहीं होगी। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं।

कुंभ;चंद्र की दृष्टि से आगाज बेहतरीन होगा। मंगलवार की शाम से परेशानी बढ़ सकती है। बुधवार एवं गुरुवार को व्यय की अधिकता एवं असहयोग की प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार अच्छा रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा।

कन्या:चंद्र के द्वादश होने से शुरुआत खराब हो सकती है, किंतु मंगलवार से सुधार आएगा। गुरुवार एवं शुक्रवार को भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शनिवार का दिन उत्तम रहेगा।

मीन;रविवार एवं सोमवार को अज्ञात भय रहेगा। उसके बाद से समय ठीक हो जाएगा। मंगलवार की शाम से कुछ राहत प्राप्त होगी। बुध एवं गुरुवार को आय में वृद्धि होगी। शुक्र एवं शनिवार को संभलकर रहें। मन परेशान रहेगा।

You cannot copy content of this page