• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही की ग्रामीण सड़कों को ₹11.08 करोड़ की मिली सौगात, विधायक देवासी ने कहा 43.80 किमी सड़कों का होगा कायाकल्प, 19 परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही की ग्रामीण सड़कों को ₹11.08 करोड़ की मिली सौगात, विधायक देवासी ने कहा 43.80 किमी सड़कों का होगा कायाकल्प, 19 परियोजनाओं को मिली मंजूरी।

निजी सहायक जगदीश देवासी ने बताया कि राज्य मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग तथा सिरोही विधायक ओटाराम देवासी की पहल के बाद राज्य सरकार ने इन परियोजनाओं को मंजूरी दी।

मंत्री ओटाराम देवासी ने जयपुर स्तर पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सिरोही विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावों को प्राथमिकता दिलाई। इसके बाद जयपुर मुख्यालय से देर रात 19 सड़क कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई, जिससे स्थानीय प्रशासन और पीडब्ल्यूडी अमले में भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

बारिश के बाद शुरू होंगे निर्माण कार्य

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश का मौसम समाप्त होते ही संबंधित कार्यों की निविदाएं जारी कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके और सड़क सुविधाओं का लाभ समय पर मिलना शुरू हो।

निजी सहायक जगदीश देवासी ने बताया कि सिरोही विधानसभा क्षेत्र में 12 करोड़ रुपए की लागत से 69.4 किलोमीटर प्रमुख सड़कों के काम स्वीकृत हुए हैं। स्वीकृत सड़कों में बादला से रघुनाथपुरा तक 2 किमी सड़क 95 लाख रुपए की है। मीरपुर से भटकावा ढाणी तक 1 किमी सड़क 45 लाख की है।

कैलाशनगर से योगाश्रम तक 1 किमी सड़क 45 लाख की है। आलपा से आलपा माताजी तक 0.5 किमी सड़क 20 लाख की है। देवली से सोनपुरा तक 1 किमी सड़क 45 लाख की है। अरवाड़ा एनएच 62 से पंचदेवल तक 3 किमी सड़क 140 लाख की है। सेऊड़ा ओडा सड़क से ढालडा तक 1.5 किमी सड़क 60 लाख की है। मडिया से निर्वाणेश्वर मंदिर तक 1 किमी सड़क 40 लाख की है। बरलूट से रेबारियो का गोलुआ तक 1.2 किमी सड़क स्वीकृत हुई है। एनएच 14 से जेतपुरा-धुबाना सड़क 5 किमी की है। इसकी लागत 60 लाख है। संपर्क सड़क झाड़ोलीवीर 1 किमी की है।

इसकी लागत 30 लाख है। देवो का वेरा से कलदरी तक 6 किमी सड़क 90 लाख की है। संपर्क सड़क माकरोड़ा 5 किमी की है। इसकी लागत 90 लाख है। धान्ता से माकरोड़ा-दरबारीखेड़ा तक 2 किमी सड़क 40 लाख की है। बरलूट से गुडा तक 3.5 किमी सड़क 63 लाख की है। आंकुना से रामसीन सीमा तक 3.3 किमी सड़क 57 लाख की है। सनपुर से पोसीतरा तक 4 किमी सड़क 105 लाख की है। संपर्क सड़क देलदर 1 किमी की है। इसकी लागत 60 लाख है। संपर्क सड़क मंडवारिया 1 किमी की है। इसकी लागत 21 लाख रुपए है।

Previous Post

पाली- अवैध टोपीदार एक नाली बन्दूक जप्त आरोपी डुगरराम गिरफतार

Next Post

अवैध प्रैक्टिस वाले 2 मेडिकल स्टोर्स सील, 5 को दिया नोटिस

Next Post
अवैध प्रैक्टिस वाले 2 मेडिकल स्टोर्स सील, 5 को दिया नोटिस

अवैध प्रैक्टिस वाले 2 मेडिकल स्टोर्स सील, 5 को दिया नोटिस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page