• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को लेकर युवा नेता राकेश सवंशा के नेतृत्व में तैयारियां पूरी,बनाई रणनीति

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 7, 2026
in Local
0
पाली में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को लेकर युवा नेता राकेश सवंशा के नेतृत्व में तैयारियां पूरी,बनाई रणनीति

PALI SIROHI ONLINE

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का कल पाली में होगा लाइव प्रसारण

युवा नेता राकेश सवंशा के नेतृत्व में तैयारियां पूरी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

पाली। प्रयागराज में आयोजित होने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पाली में भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। युवा नेता राकेश सवंशा के नेतृत्व में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 8 अगस्त को शाम 5 बजे से बाढ़सा रिसोर्ट, सुमेरपुर रोड, पाली में किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के स्थानीय नेता, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को पाली शहर में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, बैठने की व्यवस्था तथा लाइव प्रसारण से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गईं।

युवा नेता राकेश सवंशा ने कहा कि राहुल गांधी का यह कार्यक्रम युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण है। पाली में भी बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से जुड़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और लाइव प्रसारण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

Previous Post

पाली मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल होंगे डॉ. ओपी सुथारः डॉ. दिलीप सिंह के रिटायर होने पर मिली जिम्मेदारी

Next Post

नवारा के युवक से धोखाधडी कर तीन लाख रूपये हडपने के आरोप में अरविंद सिंह जावाल गिरफ्तार

Next Post

नवारा के युवक से धोखाधडी कर तीन लाख रूपये हडपने के आरोप में अरविंद सिंह जावाल गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page