• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पोसालिया निवासी नरेन्द्रसिंह उर्फ चिन्टूसिंह के हत्याकाण्ड में शामिल एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 22, 2026
in Local
0
पोसालिया निवासी नरेन्द्रसिंह उर्फ चिन्टूसिंह के हत्याकाण्ड में शामिल एक आरोपी को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा नेशनल हाईवे 62 वेरा रामपुरा के पास पोसालिया निवासी नरेन्द्रसिंह देवड़ा उर्फ चिन्टूसिंह की हत्या के मामले का पर्दाफाश करने हेतु टीम का गठन कर किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निर्देशन में  बाबूलाल नि.पु. थानाधिकारी शिवगंज ने घटना को चुनौती के रूप में लेते हुये घटना का पर्दाफाश कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना विवरणः- नरेन्द्र सिंह उर्फ चिन्टूसिंह पुत्र रामसिंह जाति देवड़ा राजपुत निवासीपोसालिया पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही ने संजीवनी अस्पताल सुमेरपुर में ईलाजरत होने के दौरान पर्चा बयान किये कि मैं दिनांक 07.05.2026 को लगभग दिन में 02 बजे पोसालिया में नरेन्द्र सिंह अणगौर जो मेरे कुंए पर आये जो आकर सो गये थें फिर उसी रात 11 बजे जागे खाना खाने के बाद श्रीपालसिंह, नरेन्द्रसिंह अणगौर ने कहा कि मुझे घर अणगौर छोड़ दो, रात्रि के करीब 1.30 से 2.00 बजे के आसपास घर से गाडी आरजे 24 युए 3496 को लेकर अणगौर जा रहे थें वेरारामपुरा से पहले शराब की दुकान से थोडा आगे कैम्पर एवं स्कोर्षीयो लेकर अरविन्दकरण सिंह देवड़ा निवासी मोछाल उनके साथी 12-13 लोग आये। आते ही मेरे उपर लाठियों व सरियों से धावा बोल दिया। मेरे दोनों हाथों व दोनों पैरो को लाठियों, सरियों व पाईपों से वार कर तोड दिये। मेरे साथ मारपीट होने पर मैं बेहोश हो गया। उक्त पर्चा बयान पर पुलिस थाना शिवगंज पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

प्रकरण के घटनास्थल का निरीक्षण मोबाईल इन्वेस्टिगेशन टीम एवं एफएसएल द्वारा किया गया। प्रकरण में आवश्यक अनुसंधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई। मजरूब नरेन्द्रसिंह देवडा उर्फ चिन्टूसिंह की ईलाज के दौरान दिनांक 12.05.2026 को मृत्यु हो जाने से प्रकरण में धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध जोडा गया। मृतक की लाश का पोस्टमार्टम करवाकर लाश उनके परिजनो को अंतिम क्रियाकर्म हेतु सुपूर्द की। उप अधीक्षक पुलिस वृत शिवगंज के सुपरविजन में उक्त जघन्य हत्याकाण्ड में शरीक समस्त अभियुक्तगण को नामजद करने हेतु वृत स्तरीय टीम का गठन किया गया। बाबुलाल राणा थानाधिकारी शिवगंज के नेतृत्व में गठीत टीम ने घटना को चुनौती के रूप में लेते हुये मुख्य स्थानों तथा हाईवे की होटलों पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। घटना में विशेष रूप से तकनीकी अन्वेषण कार्यवाही करने के फलस्वरूप अभियुक्त चोमपालसिहं उर्फ जसवन्तसिहं पुत्र चुतरसिहं जाति महेचा राजपुत उम्र 26 साल निवासी खारा पुलिस थाना रामसर जिला बाडमेर हाल जुना केराडु मार्ग वार्ड नम्बर 10 बाडमेर पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर जिला बाडमेर को विस्तृत पूछताछ करने के पश्चात गिरफ्तार किया गया है। जिसको आज माननीय न्यायालय में पेश कर 01 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।प्रकरण में अनुसंधान से सामने आया कि मृतक नरेन्द्रसिंह देवडा उर्फ चिन्टूसिंह एवं फरार अभियुक्त अरविन्दकरण सिंह देवडा दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। पैसो के विवाद को लेकर दोनों के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। दिनांक 08.05.26 की देर रात्रि को दोनो के बीच पूर्व के विवाद को लेकर मोबाईल पर बोलचाल होकर तकरार हुई थी। जिस पर दोनों एक दूसरे से मिलना चाह रहे थे। मृतक नरेन्द्रसिंह उर्फ चिन्टूसिंह अपने मित्र से मिलकर बात करना चाह रहा था परंतु आपराधिक प्रवृति के अरविन्दकरण सिंह देवड़ा ने मोबाईल पर हुई बोलचाल के कारण एक घण्टे के भीतर अपने साथियों को इकट्ठा कर नरेन्द्रसिंह उर्फ चिन्ट्रसिंह पर जानलेवा हमला कर हाथ पांव तोड गंभीर चोटे कारित की। नरेन्द्रसिंह उर्फ चिन्टूसिंह की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। प्रकरण में फरार अभियुक्त अरविन्दकरण सिंह देवड़ा पुत्र छत्तरसिंह निवासी मोछाल पुलिस थाना पालडी एम. जिला सिरोही घटना के बाद फरार चल रहा है। जिसने पूर्व में भी वर्ष 2020 में कानसिंह रावणा राजपूत निवासी फालना की सुपारी लेकर हत्या करवायी थी।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
चोमपालसिहं उर्फ जसवन्तसिहं पुत्र चुतरसिहं जाति महेचा राजपुत उम्र 26 साल निवासी खारा पुलिस थाना रामसर जिला बाडमेर हाल जुना केराडु मार्ग वार्ड नम्बर 10 बाडमेर पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर जिला बाडमेर

पुलिस टीम :-
1. बाबूलाल राणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज
2. प्रेम सिंह स.उ.नि. पुलिस थाना शिवगंज
3.  सदाराम स.उ.नि. पुलिस थाना शिवगंज
4.  राजेन्द्र सिंह कानि. पुलिस थाना शिवगंज
5. वीरेन्द्र सिंह कानि., वृत कार्यालय शिवगंज
6. महेन्द्र कुमार कानि. पुलिस थाना शिवगंज
7. जीवन लाल कानि. पुलिस थाना शिवगंज
8. टेकाराम कानि. पुलिस थाना शिवगंज

Previous Post

जालोर-रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर-दिल्ली रेल को दिखाई हरी झंडी,बोले -प्रधानमंत्री मोदीजी ने रेलवे के साथ बचपन बिताया है

Next Post

पिंडवाड़ा- डींगार मे स्थित कृषि कुएं से गॉजे के 85 हरे पौधे किये बरामद

Next Post
पिंडवाड़ा- डींगार मे स्थित कृषि कुएं से गॉजे के 85 हरे पौधे किये बरामद

पिंडवाड़ा- डींगार मे स्थित कृषि कुएं से गॉजे के 85 हरे पौधे किये बरामद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page