• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर-दिल्ली रेल को दिखाई हरी झंडी,बोले -प्रधानमंत्री मोदीजी ने रेलवे के साथ बचपन बिताया है

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 22, 2026
in Local
0
जालोर-रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर-दिल्ली रेल को दिखाई हरी झंडी,बोले -प्रधानमंत्री मोदीजी ने रेलवे के साथ बचपन बिताया है

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर-दिल्ली रेल को दिखाई हरी झंडी,बोले -प्रधानमंत्री मोदीजी ने रेलवे के साथ बचपन बिताया है

राजस्थान को जोड़ने वाली 200 नई गाड़ियां और शुरू होने वाली है

समदड़ी भीलड़ी रेल खंड में कई सुविधाओ की अपेक्षा एवं 24 वर्षों से जालौर से फालना अटकी रेल लाइन को लेकर सौपे ज्ञापन

तखतगढ 22 मई (खीमाराम मेवाड)शुक्रवार को जालोर जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पर भुज-दिल्ली वाया जालोर रेल सेवा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ उद्घाटन किया गया। इस दौरान आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेलवे से बचपन का जुड़ाव रहा है। उनहोने अपना बचपन रेलवे के साथ बिताया है, उनकी मंसा है। कि रेलवे का इतना विस्तार हो कि देशभर में कई नई गाड़ियां चालू हो।


रेल मंत्री ने कहा किराजस्थान को जोड़ने वाली 200 नई गाड़ियां भी शुरू होने वाली है। उसके बाद आपको नए पोस्टर और बैनर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी कई गाड़ियां शुरू हो चुकी है। मैं मानता हूं कि और भी डिमांड रहेगी, लेकिन हम उन्हें भी पूरा करेंगे। रेलमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने देशभर में 1300 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया है। इतना ही नहीं स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के जुड़ाव का भी ध्यान रखा गया है। ऐसे में जहां जैसी मिट्टी वहां वैसी खुशबू दी है। रेलमंत्री ने कई स्टेशनों के नक्शे भी जनता को बताए। रेलमंत्री ने कहा कि जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी मजबूत है और शेरदिल है। उन्होंने चौधरी के प्रयास की भी सराहना की। साथ ही पूर्व के भाजपा सांसदों की भी तारीफ की। वहीं इस रेल सेवा को लेकर आरएसएस के प्रकाश गुप्ता की भी विशेष कोशिश को जनता के सामने जाहिर किया। मंत्री ने जालोर के ग्रेनाइट व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कार्गो व्यवस्था का भी भरोसा दिलाया।

कई संगठनो ने सौपे ज्ञापन मंत्री ने दिया आश्वासन आश्वासन
इस मौके पर पैसेंजर यात्री गादी संगत समिति के अध्यक्ष भंडारी सहित विभिन्न संगठनों ने समदड़ी भीलड़ी खंड में अपेक्षित कई रेल सेवाओं को लेकर ज्ञापन भी सौपे और 2 दशकों से जालौर से फालना नई रेल लाइन का करोड़ों रुपए खर्च कर तीन बार सर्वे होने के बाद 459 करोड़ की परियोजना को अब तक वित्तीय स्वीकृति के अभाव में अटकी परियोजना को शुरू करवाने सहित मांगों को रेल मंत्री के समक्ष उठाई है। इसके बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद लुम्बाराम चौधरी, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जीवाराम चौधरी, नारायणसिंह देवल, जसराज राजपुरोहित ने भुज-दिल्ली वाया जालोर रेल को हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। साथ ही रेलमंत्री इसी रेल में सवार होकर पाली के लिए रवाना हुए।

Previous Post

पाली-बाइक सहित नाले में गिरा युवकः फैक्ट्री से घर आ रहा था, सिर और हाथ-पैर में आई चोट; हॉस्पिटल पहुंची पत्नी रोने लगी

Next Post

पोसालिया निवासी नरेन्द्रसिंह उर्फ चिन्टूसिंह के हत्याकाण्ड में शामिल एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Next Post
पोसालिया निवासी नरेन्द्रसिंह उर्फ चिन्टूसिंह के हत्याकाण्ड में शामिल एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पोसालिया निवासी नरेन्द्रसिंह उर्फ चिन्टूसिंह के हत्याकाण्ड में शामिल एक आरोपी को किया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page