पिंडवाड़ा- डींगार मे स्थित कृषि कुएं से गॉजे के 85 हरे पौधे किये बरामद
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही एवं भंवरलाल चौधरी, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में महेन्द्र कुमार सिरवी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पिण्डवाडा कमल सिंह उनि प्रभारी डीएसटी टीम मय जाब्ता द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर मौजा डींगार में एक कृषि कुएं पर कार्यवाही करते हुये 85 हरे गॉजे के पौधे जब्त किये। जिनका वजन 10.75 किलोग्राम है।
घटना विवरणः- पुलिस द्वारा दिनांक 22.05.2026 को महेन्द्र कुमार सिरवी निपु एवं कमल सिह उनि डीएसटी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर मौजा डींगार में श्रीपालसिंह पुत्र गुमान सिंह राजपुत निवासी डींगार स्थित कृषि कुएं पर कार्यवाही करते हुये कुल 85 हरे गाँजा के पौधे वजन 10.75 किलोग्राम जब्त किये गये है। उक्त बरामद हरे गाँजा के पौधो के सम्बन्ध में अग्रीम अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीमः-
01. महेन्द्र कुमार निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
02. कमल सिंह उनि प्रभारी डीएसटी टीम।
03. हरिराम हैडकानि 99 पुलिस थाना पिण्डवाडा
04. मांगीलाल हैडकानि 359 पुलिस थाना पिण्डवाडा
05. जितेन्द्रसिंह कानि न 337 पुलिस थाना पिण्डवाडा
06. भावेश कुमार कानि 481 पुलिस थाना पिण्डवाडा
07. अभयसिंह कानि 724 पुलिस थाना पिण्डवाडा
08. भावेश कुमार कानि न 481 पुलिस थाना पिण्डवाडा
09. कल्याणसिंह डाईवर कानि 206 पुलिस थाना पिण्डवाडा
