PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित कालकाजी तालाब का पानी सूखने के कारण वहां रह रहा मगरमच्छ पास की कालकाजी बावड़ी में पहुंच गया है। बावड़ी कालकाजी मंदिर से लगी है, जहां सुबह और शाम श्रद्धालु आते हैं।
जानकारी के अनुसार, बरसात के दौरान एक मगरमच्छ कालकाजी तालाब में पहुंचा था। बाद में वह सुभाष पार्क के पीछे लाखेराव तालाब गया, फिर वापस कालकाजी तालाब लौट आया। अब तालाब का पानी सूखने के कगार पर है।
मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित तालाब में छोड़ने की मांग मंदिर में दर्शन के लिए बच्चे, बड़े और बुजुर्ग आते हैं। बच्चे भी अक्सर बावड़ी के पास पहुंच जाते हैं। पानी के ऊपर पेट पीछे होने के कारण लोगों को पता नहीं चलता कि मगरमच्छ बावड़ी में है या कहां है। शहर के कुछ लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी थी। उनके मुताबिक, वन विभाग के कर्मचारी मौके पर आए, इधर-उधर देखकर लौट गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मगरमच्छ को पकड़कर किसी सुरक्षित तालाब में छोड़ा जाए। श्रद्धालुओं ने कहा कि उसे वहां से नहीं हटाया गया तो हादसा हो सकता है।

