• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज में 65 लाख की सड़क का शिलालेख तोड़ा: पार्षद ने विपक्ष पर राजनीतिक रंजिश का लगाया आरोप, कांग्रेस ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 29, 2026
in Local
0
शिवगंज में 65 लाख की सड़क का शिलालेख तोड़ा: पार्षद ने विपक्ष पर राजनीतिक रंजिश का लगाया आरोप, कांग्रेस ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में शिवगंज में पालड़ी जोड़ से नेशनल हाईवे तक बनी संपर्क सड़क का शिलालेख अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया।

पार्षद प्रकाशराज मीणा ने विपक्ष पर राजनीतिक रंजिश के चलते शिलालेख तोड़ने का आरोप लगाया है।

मीणा ने कहा कि विपक्ष को अपनी हार हजम नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि पहली नजर में घटना के पीछे विपक्ष की बदमाशी लग रही है। हालांकि, शिलालेख तोड़ने वालों की पहचान और घटना की वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।

बजट घोषणा वर्ष 2021-22 के तहत पालड़ी जोड़ से नेशनल हाईवे तक सड़क बनाने का काम मंजूर हुआ था। करीब 65 लाख रुपए की लागत से बनी इस सड़क के काम और बजट की जानकारी देने के लिए मौके पर शिलालेख लगाया गया था।

पार्षद मीणा ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया तो कांग्रेस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Previous Post

बाली के नवनिर्वाचित प्रधान महिराज सिंह मेड़तिया का नाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Next Post

सिरोही-कालकाजी तालाब का पानी सूखने पर बावड़ी में पहुंचा मगरमच्छः लोगों ने की रेस्क्यू की मांग, मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में डर का माहौल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page