• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली के रामसिया में व्यवसायी पर हमलाः कार के आगे-पीछे गाड़ी लगाकर रोका, मारपीट कर कार में तोड़फोड़ की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 29, 2026
in Local
0
पाली के रामसिया में व्यवसायी पर हमलाः कार के आगे-पीछे गाड़ी लगाकर रोका, मारपीट कर कार में तोड़फोड़ की

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले में रविवार 29 नवंबर को रामासिया के पास एक प्रोपर्टी व्यवसायी की कार को फिल्मी स्टाइल में रूकवाकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कार में भी तोड़-फोड़ की।

घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।गाड़ी रुकवाकर हमला किया

पाली के सदर थाने के एसएचओ कपूराराम चौधरी ने बताया-रामसिया गांव निवासी जबरसिंह (52) पुत्र गिरधारी सिंह रविवार 29 नवंबर को कार में जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने रामासिया के पास उनकी कार रुकवाई। वे कुछ समझते, इससे पहले बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की और फरार हो गए।

घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले गए, जहां उनका इलाज किया गया। उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर है और सिर में भी चोट आई है। घटना स्थल के आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे हमलावरों को पकड़ा जा सके।

प्रारंभिक जांच में रंजिश के चलते हमला करने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन-परिचित, समाज के लोग बड़ी संख्या में हॉस्पिटल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इधर पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में है। घायल एडवोकेट भी है।आगे पीछे कारे लगाकर रोककर किया हमला

पर्वतसिंह ने बताया- कार के आगे-पीछे गाड़ी लगाकर उनकी कार को रोका गया। इसके बाद सरियों और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल किया गया। वे पाली से रामसिया की तरफ मवेशियों को चारा देने जा रहे थे। इस दौरान उन पर हमला किया गया।

Previous Post

सिरोही-कालकाजी तालाब का पानी सूखने पर बावड़ी में पहुंचा मगरमच्छः लोगों ने की रेस्क्यू की मांग, मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में डर का माहौल

Next Post

तखतगढ द्वारा विशेष अभियान के तहत अवैध बजरी से भरे दो ट्रेक्टर मय ट्रोली जब्त कर दो युवको को गिरफ्तार किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page