• May 9, 2026

करोटी में रॉयल्टी मैनेजर को जान से मारने की नियत से लोडर चढाने वाले मुख्य अभियुक्त सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा तखतगढ़

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा प्रकरण संख्या 59 दिनांक 29.04.2026 धारा 115(2), 126(2), 324(4), 109(1), 3(5) बीएनएस 2023 में घटना के बाद से फरार आरोपी दिनेश कुमार कोली की शीघ्घ्र गिरफ्तारी के निर्देश देने पर  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोज कुमार गुप्ता वृत्ताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में सीताराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना रेवदर मय टीम ने मजबुत मुखबीर तन्त्र से फरार अपराधी दिनेश कुमार पुत्र रतनाराम जाति कोली निवासी निम्बोडा पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही को धर दबोचने में सफलता हासिल की हैं।

घटना विवरण दिनांक 28 व 29.04.2026 को रात्रि में वक्त करीब 12.15 बजे के आस-पास
करोटी गांव में रॉयल्टी कांटे पर ऑफिस के अंन्दर मैनेजर निरज कुमावत, विरेन्द्र सिहं व छितरमल चौधरी बैठे थे उस समय दिनेश कोली निम्बोडा लोडर लेकर आया और मैनेजर निरज कुमावत के साथ गाली-गलोज करने लगा। दिनेश व उसके साथियों ने रॉयल्टी मैनेजर निरज कुमावत के साथ मारपीट कर ऑफिस में सामान की तोडफोड कर दिनेश कोली ने रॉयल्टी मैनेजर निरज कुमावत के उपर जान से मारने की नियत से लोडर चढाया जिससे निरज कुमावत के गम्भीर चोट आई।

पुलिस कार्यवाहीः टॉप-10 ईनामी अपराधी दिनेश कुमार पुत्र रतनाराम जाति कोली उम्र 30 साल निवासी निम्बोडा पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही घटना की वारदात कर मौके से फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस थाना रेवदर से टीमों का गठन किया जाकर तलाश रेवदर, करोटी, निम्बोडा, भैरूगढ, पालनपुर, अहमदाबाद में की गई। अहमदाबाद में दिनेश कुमार के दोनों साथी प्रवीण व छतरा राम को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। उस समय दिनेश कुमार पुलिस की भनक लगने पर अहमदाबाद से फरार हो गया था। दिनेश कुमार गिरफ्तारी से बचने के लिए अहमदाबाद से राजकोट, जामनगर, कच्छ, भुज आदि स्थानों पर छिपता रहा परन्तु आरोपी द्वारा किये गये जघन्य अपराध की घटना का सोशल मिडिया व समाचार पत्रों में प्रचार प्रसार होने से किसी ने भी आरोपी को शरण नहीं दी। पुलिस टीम लगातार आरोपी का पीछा करती रही। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिये अपना फोन बन्द करके सिर्फ व्हाट्सएप्प आदि सोशल मीडिया साईटस का उपयोग कर लोगों से मदद मांगी परन्तु पुलिस की तकनीकी दक्षता के आगे आरोपी की उक्त चाल कामयाब नही हो पाई। दिनांक 08.05.2026 को आरोपी के रेवदर क्षेत्र में आने की सुचना मिलने पर रेवदर थाने से पुलिस टीमों का गठन किया जाकर आरोपी के छिपने के संभावित स्थानो पर रात्री में सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों द्वारा नदी, कृषि कृओं, कच्चे रास्तो पर पैदल घूमकर 4-5 किलोमीटर के एरिया में सघन तलाशी ली गई। रातभर सर्च अभियान जारी रखते हुये दिनांक 09.05.2026 को सुबह आरोपी को सरहद निम्बोडा में जयन्तीलाल कोली के कृषि कुएं से दस्तयाब किया गया।

गिरफ्तार मुख्य अभियुक्तः
दिनेश कुमार पुत्र रतन लाल जाति कोली उम्र 29 साल पैशा खेती निवासी निम्बोडा पुलिस थाना रेवदर जिला सिराही

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. शंकर उर्फ प्रवीण पुत्र सरदारजी जाति कोली उम्र 27 साल निवासी भैरूगढ पुलिस थाना मण्डार जिला सिरोही हाल निवासी 515-4 भील सोसायटी, स्वास्तिक चार रास्ता अमराईवाडी. पुलिस थाना अमराईवाडी जिला अहमदाबाद गुजरात
02. चतराराम पुत्र तलकाजी जाति कोली उम्र 21 साल निवासी रानाडी पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही

गठित टीमः-
1-सीताराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना रेवदर
2- गणेशराम सउनि पुलिस थाना रेवदर (विशेष भुमिका)
3-  पकाराम हैड कानि. 247 पुलिस थाना रेवदर
4- मोहनलाल कानि. 151 पुलिस थाना रेवदर
5-  दिनेश कुमार कानि. 217 पुलिस थाना रेवदर
6- चुनाराम कानि. 271 पुलिस थाना रेवदर
7- श्रवणसिंह कानि. 284 पुलिस थाना रेवदर
8- सुखदेव कानि 1077 पुलिस थाना रेवदर
9-  खेराजराम कानि 878 पुलिस थाना रेवदर (विशेष भुमिका)
10- नगाराम कानि 978 पुलिस थाना रेवदर (विशेष भुमिका)
11-  भजनलाल कानि 910 पुलिस थाना रेवदर (विशेष भुमिका)
12- विकास रणवा कानि 188, पुलिस थाना रेवदर
13- सुगना महिला कानि. 1092, पुलिस थाना रेवदर
14- कमलेश आरएसी कानि 432, पुलिस थाना रेवदर
15-  मनीष आरएसी कानि 407, पुलिस थाना रेवदर
16- सांवरमल आरएसी कानि 470 पुलिस थाना रेवदर
17- श्रवणकुमार कानि 347 पुलिस थाना रेवदर
18- छुगसिंह कानि. 954 पुलिस थाना रेवदर
19- हरिसिंह कानि. 211 पुलिस थाना रेवदर

You cannot copy content of this page