• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी सुमेरपूर का प्रकाश गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन IPS जिला पाली के निर्देशन में चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली व जितेन्द्रसिंह आरपीएस वृताधिकारी सुमेरपुर के निकटतम सुपरविजन में दिनांक 05.04.2026 को प्रार्थी विक्रम कुमार पुत्र भंवरलाल जाति रेगर उम्र 28 साल निवासी बायोसा गली खाडियावास शिवगंज पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही की कस्बा सुमेरपुर में ईमली वाले हनुमानजी मंदिर के बाहर खड़ी मोटर साईकिल चोरी हो गई, मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों की धरपकड एवं माल मशरूका बरामदगी हेतु थानाधिकारी सवाईसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर के नेतृत्व में निम्नानुसार टीम का गठन किया गया।

कार्यवाही टीमः –
1.  ललिता मीणा उनिपु थाना सुमेरपुर
2 सुनिल कानि. नं. 939 थाना सुमेरपुर
3. नवीन कानि. नं. 1699 थाना सुमेरपुर
4.राजेश कुमार कानि. नं. 1238 थाना सुमेरपुर
5.  छोटूसिंह कानि नं 1550 थाना सुमेरपुर

घटना का विवरण:-

दिनांक 05.04.2026 को प्रार्थी  विक्रम कुमार पुत्र भंवरलाल जाति रेगर उम्र 28 साल निवासी बायोसा गली खाडियावास शिवगंज पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की कि प्रार्थी के स्वामित्व की मोटरसाईकिल होण्डा ड्रिम युगा नंबर RJ245L7147 दिनांक 01.04. 2026 को सुबह करीब 9.30 बजे अपने घर से ईमली वाले हनुमानजी मंदिर सुमेरपुर शिवगंज रोड गया था तथा वहां पर मोटरसाईकिल खड़ी कर व हेण्डल लॉक कर मंदिर में गया तथा करीब 9.50 बजे बाहर आकर उक्त मोटरसाईकिल को देखा तो वहां नही थी। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। टीम द्वारा कस्बा सुमेरपुर में ईमली वाले हनुमानजी मंदिर के बाहर खड़ी मोटर साईकिल RJ24SL7147 के चोरी गये स्थान के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये तथा संदिग्ध लोगों से पुछताछ की गई आसपास के वाहन रिपेयरिंग करने वाले मैकेनिको से पुछताछ की गई, तकनिकी विश्लेषण कर संदिग्ध प्रताप को कस्बा सुमेरपुर से दस्तयाब कर थाने लाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई, तो प्रताप द्वारा द्वारा घटना स्वीकार करने पर प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया गया। गहनता से अनुसंधान किया जाकर प्रकरण हाजा में चोरी गये माल मशरूका मोटरसाईकिल RJ24SL7147 को मुलजिम की निशादेही से बरामद किया गया।

गिरफ्तारशुदा मुलजिम का विवरणः-
1. प्रताप पुत्र किशनलाल उम्र 29 साल निवासी नहर के पास सुमेरपुर पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।

Previous Post

पाली हाउसिंग बौर्ड में सुने मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, उदयपुर से एक नकबजन को किया गिरफ्तार

Next Post

करोटी में रॉयल्टी मैनेजर को जान से मारने की नियत से लोडर चढाने वाले मुख्य अभियुक्त सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post
करोटी में रॉयल्टी मैनेजर को जान से मारने की नियत से लोडर चढाने वाले मुख्य अभियुक्त सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

करोटी में रॉयल्टी मैनेजर को जान से मारने की नियत से लोडर चढाने वाले मुख्य अभियुक्त सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page