• May 9, 2026

फालना रावणा राजपूत छात्रावास में विद्यार्थियों द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई

PALI SIROHI ONLINE

फालना रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान फालना में विद्यार्थियों द्वारा शौर्य और स्वाभिमान के प्रतिक महाराणा प्रताप की जयंती गर्व एवं  उत्साह से मनाई गई।

छात्रावास परिसर जय एकलिंग जी औध्र महाराणा प्रताप अमर रहे के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की तस्वीर के समय दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्रावास संस्थान अधीक्षक सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा एवं स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया उन्होंने जंगलों में घास की रोटी खाकर भी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।

छात्रों ने महाराणा प्रताप के शौर्य त्याग एवं राष्ट्रभक्त को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर गोपाल सिंह , अश्विन सिंह, लक्ष्मण सिंह अशोक सिंह महावीर, अरुण, मनीष ,रघुनाथ आदि छात्रावास संस्थान के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page