PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्रसिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व ब्रजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 30-06-2026 की रात्री में शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए छापरी पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान जाखङ ट्रेवल्स की बस नम्बर AR-06-B-8369 से अवैध अंग्रेजी शराब के 20 कार्टन जब्त कर दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया।
घटनाः-पुलिस चौकी छापरी पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिक की जा रही थी, दिनांक 30-06-2026 को पुलिस चौकी छापरी पर नाकांबदी के दौरान आबूरोड से अम्बाजी की तरफ जा रही ट्रेवल्स की बस नम्बर AR-06-B-8369 को रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो बस के अन्दर सीट के नीचे स्कीम बनाकर गुप्त बोक्स बनाया हुआ मिला और बोक्स के अन्दर भारी मात्रा में राजस्थान निर्मित शराब के कार्टून भरे हुए मिले। जिस पर गुप्त बोक्स में भरे शराब के कार्टून की गिनती करने पर कुल 20 शराब के कार्टन होना पाये गये। इस पर बस मे भरे शराब के 20 कार्टन जब्त कर दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किये गये। जब्तशुदा ट्रेवल्स की बस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी गई और बस की असल नम्बर प्लेट बस के अन्दर छूपाई हुई मिली है। जिनसे शराब लाने व सप्लाई देने के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
नाम पता मुल्जिमः-
1. वभूताराम पुत्र कलाराम जाति जाट उम् 50 साल निवासी इन्द्रावास खडीन पुलिस थाना रामसर जिला बाडमेर
2. सुमेर जाखङ पुत्र गोपाराम जाति जाट उम्र 31 साल निवासी जाखड़ों की ढाणी नारवा पुलिस थाना सुरसागर जिला जोधपुर
पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. विमला सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. विजयसिंह कानि.न.72 पुलिस थाना आबूरोड रीको (मुख्य भूमिका)
4. चौखाराम कानि. न. 186 पुलिस थाना आबूरोड रीको (मुख्य भूमिका)
5. रामनिवास कानि.न.251 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6 प्रकाश चालक कानि. 239 पुलिस थाना आबूरोड रीको


