PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपूर-ग्राम पंचायत बलुपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन भारत निर्माण सेवा केंद्र बलुपुरा में किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने विभिन्न विभागों से प्रगति की जानकारी ली और राज्य सरकार की योजना में अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।
शिविर का विकास अधिकारी प्रमोद दवे एवं तहसीलदार हिमांशु कच्छावा ने निरीक्षण किया।
शिविर प्रभारी हसमुखराज ने बताया कि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मार्गदर्शन ओर एसडीएम कालू राम कुमावत की मौजूदगी में शिविर में 2 परिवाद राजस्व विभाग के प्राप्त हुए जिन्हें शीघ्र निस्तारण करने हेतु प्रेषित किये गये। । शिविर में ग्राम पंचायत द्वारा 11 आवासीय पट्टे, 1 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र एवं 11 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी की गई । शिविर में वीबीजीरामजी योजना का प्रसार प्रचार किया गया और ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट नियम 2026 की जानकारी दी गई।
राजस्व विभाग द्वारा 22 नामांतरण, 9 खातों का शुद्धिकरण, 4 बँटवारा किया गया। वन विभाग द्वारा 25 पौधे वितरित किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा 213 व्यक्तियों का उपचार, 1 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। पशु पालन विभाग द्वारा 44 पशुओं की चिकित्सा, 1 200 पशुओं को कृमिनाशक औषधि पिलाई एवं मंगला पशु बीमा योजना के 8 बीमा किया गया। आयुर्वेद विभाग द्वारा 33 रोगियो को लाभांवित किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 2 हैंडपंप मरम्मत, 2 जगह पानी सैंपल जाँच करवाई गई।
शिविर में प्रशासक मगाराम देवासी , ग्राम विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सुथार, भू -अभिलेख निरीक्षक कन्हैयालाल , पटवारी सुरेश ओझा सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

