PALI SIROHI ONLINE
सिरोही जेल में बंदियों ने सीखा फास्ट फूड बनानाः कौशल विकास से रोजगार की राह, 7 दिन चला आयोजन
सिरोही-सिरोही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और हीरा बेकरी के संयुक्त प्रयास से जिला कारागृह सिरोही में बंदियों के लिए आयोजित सात दिवसीय फास्ट फूड मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो गया। इसमें खुशबू कैटर्स ने भी सहयोग किया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य बंदियों को कौशल प्रदान कर उन्हें भविष्य में रोजगार या स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना रहा।
कौशल के साथ समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल
इस पहल के जरिए बंदियों को कानूनी मदद के साथ-साथ कौशल विकास और पुनर्वास से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में बंदियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्हें उम्मीद है कि प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी भविष्य में रोजगार या अपना काम शुरू करने में उपयोगी साबित होगी। ऐसे कार्यक्रम बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार हो सकते हैं।
मेहनत, लगन और आत्मविश्वास को बताया सफलता की कुंजी
मुख्य प्रशिक्षक हीरा लाल कंसारा ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत, लगन और आत्मविश्वास जरूरी है। वहीं, श्रवण पुरोहित ने बताया कि फास्ट फूड की मांग लगातार बढ़ रही है और कम पूंजी में भी इस तरह का व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। इसके लिए स्वच्छता, गुणवत्ता और स्वाद पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।बंदियों ने जताई ऐसे प्रशिक्षण फिर कराने की जरूरत
बंदियों ने प्रशिक्षण के दौरान सिखाए गए तरीकों में रुचि दिखाई और इसे उपयोगी बताया। उन्होंने भविष्य में ऐसे और कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करने की जरूरत भी बताई, ताकि प्रशिक्षण के जरिए सीखे हुनर का इस्तेमाल जेल से बाहर निकलने के बाद रोजगार और स्वरोजगार के लिए किया जा सके।





