• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर, नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की जानकारी देंगे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 9, 2026
in Local
0
पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर, नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की जानकारी देंगे

PALI SIROHI ONLINE

पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर
नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की जानकारी देंगे मास्टर ट्रेनर, सुबह 11 बजे होगा आयोजन

पाली 10 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सुविधा के लिए प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान की जाएंगी। इसका उद्देश्य प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देकर नामांकन के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों से बचाना है।

  निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे पंचायत  समिति सभागार में प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा नामांकन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्याशियों की शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा, ताकि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकें।

  उन्होंने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव के तहत निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रत्याशियों को निर्वाचन संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराया जाएगा, जिससे नामांकन के दौरान किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं हो।
तैयारियों में जुटे कार्मिक -प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन को लेकर निर्वाचन शाखा के कार्मिक तैयारियों में जुटे हुए हैं। चुनाव शाखा प्रभारी ललित कुमार दवे, सुरेश कुमार व्यास, रमेश अणकिया, अनिल नामा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राजेश कुमार सैन, अनिता पारीक एवं मनोज रांगी सहित संबंधित कार्मिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

Previous Post

सिरोही जेल में बंदियों ने सीखा फास्ट फूड बनानाः कौशल विकास से रोजगार की राह, 7 दिन चला आयोजन

Next Post

सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन पत्र नही लिए जाएंगे

Next Post
सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन पत्र नही लिए जाएंगे

सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन पत्र नही लिए जाएंगे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page