• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दीपावली के सीजन से पहले नक्की झील की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 9, 2026
in Local
0
दीपावली के सीजन से पहले नक्की झील की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-दीपावली के पर्यटन सीजन को देखते हुए नगरपालिका ने नक्की झील और आसपास के पर्यटन स्थलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। नगरपालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य ने नक्की झील के चारों ओर लगी लाइटों, विद्युत व्यवस्था, बुद्धा फॉल और महादेव घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कई जगह लाइट पोल से विद्युत तार बाहर निकले मिले। अध्यक्ष ने इन्हें व्यवस्थित कराने के साथ सभी लाइटों और संबंधित विद्युत व्यवस्था को 15 दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर रहें और खुले तारों से दुर्घटना की आशंका न रहे।

महादेव घाट को आकर्षक बनाने का काम किया जा रहा : आचार्य इसी क्रम में नक्की झील स्थित महादेव घाट को भी व्यवस्थित और आकर्षक बनाने का काम किया जा रहा है। झील क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान, जेईएन लक्ष्मण, विद्युत विभाग के अधिकारी और पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्ष ने संबंधित कार्मिकों को सभी कार्य समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

Previous Post

त्यौहारी सीजन में चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें: अयोध्या कैंट-साबरमती और साबरमती-दिल्ली के बीच यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Next Post

सिरोही जेल में बंदियों ने सीखा फास्ट फूड बनानाः कौशल विकास से रोजगार की राह, 7 दिन चला आयोजन

Next Post

सिरोही जेल में बंदियों ने सीखा फास्ट फूड बनानाः कौशल विकास से रोजगार की राह, 7 दिन चला आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page