PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ निकाय चुनाव सोमवार को ईवीएम करेगी हार- जीत का फैसला
देर रात तक पीठासीन अधिकारियो ने जमा करवाए ईवीएम मशीन को स्ट्रोंग रूम मे किया सील
तखतगढ 11 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार को तखतगढ नगर पालिका चुनाव 2026 के 24 वार्डों में शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ कुल 14,226 मतदाताओं में से 10,249 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे सबसे अधिक मतदान वार्ड 11 के बूथ संख्या 11 पर 84.83 प्रतिमान रहा। और सबसे कम मतदान वार्ड संख्या 20 के बूथ संख्या 20 पर 52.82 प्रतिशत मतदान कुल 72.04% रहा, मतदान के बाद 87 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में कैद हो गए अब 14 सितंबर को ईवीएम करेगी जीत-हार का फैसला। सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। परिणाम से पहले भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी। दोनों दलों की नजरें बोर्ड बनाने के लिए जीताउ पार्षदों के आंकड़े पर टिकी हुई है।फैसला सोमवार को मतगणना के बाद साफ होगा कि तखतगढ़ में किसका बोर्ड बनेगा।
देर रात तक जमा करवाए ईवीएम मशीन को स्ट्रोंग रूम मे किया सील
तखतगढ़ कस्बे के पुराना बेदाना मार्ग स्थित महा विद्यालय में BU&CU प्रकोष्ठ काउंटर पर ईवीएम मशीन जमा करवाने पहुंचे पीठासीन अधिकारी। रात पौने 9 बजे तक लगे काउंटरों पर भीड़ लगी दिखी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच बूथों से ईवीएम पहुंची।विभिन्न प्रकोष्ठों पर नियुक्त अधिकारियों ने सावधानी पूर्व चैक पोस्ट से मिलान कर अधिकारी ईवीएम जमा कर रहे है।नपा रिपोर्टिंग अधिकारी कुमार,सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जितेन्द्र कुमार बबेरवाल व राजेन्द्र सिंह की मौजूदगी मे नगर के 24 बूथों पर शुक्रवार को मतदान हुआ है।वार्ड 22 पर शिल्पा कुमावत निर्विरोध निर्वाचित हुई है।




