• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

निर्दलीय प्रत्याशी की बहू फंदे से लटकी, मौत: वार्ड 19 से प्रत्याशी थी सास, मानसिक बीमारी से परेशान थी महिला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 12, 2026
in Local
0
निर्दलीय प्रत्याशी की बहू फंदे से लटकी, मौत: वार्ड 19 से प्रत्याशी थी सास, मानसिक बीमारी से परेशान थी महिला

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल मानसिक बीमारी से परेशान कौशल्या देवी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सीआई राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि हरीश पुत्र मंगलाराम सुथार ने रिपोर्ट दी है। उसके छोटे भाई नितिन कुमार की शादी करीब 13 साल पहले सांगरिया, जोधपुर निवासी कौशल्या देवी से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं।कौशल्या देवी मानसिक बीमारी से परेशान थी। इसी के चलते उसने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सास नगरपालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी

मृतका की सास लीला देवी पत्नी मंगलाराम सुथार वार्ड संख्या 19 से नगरपालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी हैं। शुक्रवार को वार्ड में मतदान चल रहा था। इसी दौरान बहू की मौत की खबर मिलने से परिवार में मातम छा गया।

चुनावी गतिविधियों के बीच परिवार में हुई इस घटना से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

सिरोही- बाइक फिसली, तीन युवक गंभीर घायलः शनि धाम मंदिर के पास हुआ हादसा, एंबुलेंस ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page