• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना में कांग्रेस की बैठक में नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर बनाई गई रणनीतिक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली। नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर खुडाला फालना में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

खुडाला फालना। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, पाली के तत्वावधान में रविवार को खुडाला फालना स्थित जैन अतिथि भवन (बगीची) में आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पाली जिला कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा, पूर्व सांसद एवं विधानसभा प्रत्याशी बद्रीराम जाखड़, जिला प्रभारी राजेन्द्र मुण्ड, सह प्रभारी श्रवण पटेल, बाली विधानसभा प्रभारी देवी सिंह सिसोदिया तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित,मोती बाबा फुले, ज़िला उपाद्यक्ष रतन लाल जणवा, सचिव ममता चौहान ने संगठन को आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए पूरी मजबूती के साथ तैयार रहने का आह्वान किया।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष हितेश (हैप्पी) मेवाड़ा ने बताया कि बैठक में नगर निकाय चुनावों की रणनीति, वार्डवार संगठन की स्थिति, स्थानीय जनसमस्याओं, संभावित चुनावी मुद्दों, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनहितकारी सोच को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाएँ और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए आगामी चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Screenshot
Previous Post

मांगीलाल बने बाली निजी शिक्षण संघ के अध्यक्ष, फ़नवेंद्र त्रिवेदी को बनाया सचिव

Next Post

जहरीले अज्ञात जीव के काटने से युवक हुआ अचेतः सीने और पेट दर्द के बाद बेहोशी छाई, गंभीर हालत में इलाज जारी

Next Post
जहरीले अज्ञात जीव के काटने से युवक हुआ अचेतः सीने और पेट दर्द के बाद बेहोशी छाई, गंभीर हालत में इलाज जारी

जहरीले अज्ञात जीव के काटने से युवक हुआ अचेतः सीने और पेट दर्द के बाद बेहोशी छाई, गंभीर हालत में इलाज जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page