• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आग से आठ भैंसें जिंदा जलीं: एक गाय-भैंस झुलसी, चारा जला; उड़वारिया गाव की घटना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही। अनादरा थाना क्षेत्र के उडवारियां गांव में गुरुवार दोपहर एक कृषि कुएं पर भीषण आग लग गई। इस हादसे में कुएं पर बंधी आठ भैंसें जिंदा जल गईं, जबकि एक गाय और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार उडवारियां गांव स्थित कृषि कुएं पर दोपहर के समय अचानक अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। उस वक्त कृषि कुएं के मालिक घर गए हुए थे। आग लगने के कुछ ही दूरी पर एक टीन शेड के नीचे पशुओं को बांधने का बाड़ा बना हुआ था, जहां लगभग आठ से दस भैंसें और गाय बंधी थीं।

पशुओं के बाड़े के पास ही उनके लिए रखा चारा भी मौजूद था, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग और धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आठ भैंसों की मौत हो चुकी थी और चारा भी जलकर राख हो गया था।

Previous Post

गिरवर हत्या मामले में कॉन्स्टेबल निलंबितः एसपी ने चढ़ोत्तरा घटना में की कार्रवाई, मुख्यालय सिरोही किया

Next Post

भदर गांव में तीन दिवसीय महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 12 टीमें लेंगी भाग

Next Post
भदर गांव में तीन दिवसीय महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 12 टीमें लेंगी भाग

भदर गांव में तीन दिवसीय महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 12 टीमें लेंगी भाग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page