• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भदर गांव में तीन दिवसीय महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 12 टीमें लेंगी भाग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 11, 2026
in Local
0
भदर गांव में तीन दिवसीय महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 12 टीमें लेंगी भाग

PALI SIROHI ONLINE

भदर गांव में तीन दिवसीय महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 12 टीमें लेंगी भाग

भदर। बाली उपखण्ड के भदर गांव में आयोजित तीन दिवसीय महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपसरपंच मुकेश कुमार दवे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बल्लेबाजी कर किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता स्थानीय खेल मैदान में आयोजित की जा रही है, जिसमें क्षेत्र की कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जिम्मेदारी मोक्ष रावल, तरुण रावल, विशाल चौहान एवं अक्षय चौहान द्वारा निभाई जा रही है।

उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबलों के साथ विजेता टीम को सम्मानित भी किया जाएगा।

Previous Post

आग से आठ भैंसें जिंदा जलीं: एक गाय-भैंस झुलसी, चारा जला; उड़वारिया गाव की घटना

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page