• April 24, 2026

भारजा में दुकान में लगी भीषण आग, दुकानदार झुलसाः 2 फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले के भारजा गांव में एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से दुकानदार झुलस गया। यह घटना रोहिड़ा थाना क्षेत्र में हुई, जहां आग की सूचना मिलते ही 2 दमकलें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार भारजा गांव निवासी बाबूलाल पुत्र वाला राम मेघवाल की किराना दुकान में अचानक आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदार बाबूलाल ने जब इसे बुझाने का प्रयास किया तो वह भी उसकी चपेट में आकर झुलस गया।

आग लगते ही मचा हड़कंप

दुकान में आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। आबू रोड नगर पालिका और जेके लक्ष्मी सीमेंट की एक-एक दमकल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।

काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर रोहिड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

आग लगने का प्रारंभिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं, लेकिन पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पाएगा। झुलसे हुए दुकानदार बाबूलाल मेघवाल को इलाज के लिए आबू रोड के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

You cannot copy content of this page