• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-बोलेरो की चपेट में आया 7 साल का मासूमः अस्पताल में भर्ती, पिंडवाड़ा में हादसा; फरार आरोपी ड्राइवर तलाश में जुटी पुलिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 24, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा-बोलेरो की चपेट में आया 7 साल का मासूमः अस्पताल में भर्ती, पिंडवाड़ा में हादसा; फरार आरोपी ड्राइवर तलाश में जुटी पुलिस

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पिंडवाड़ा कस्बे में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। घटना वीर बावसी मंदिर के पास हुई, जहां बोलेरो बच्चे के पेट के ऊपर से गुजर गई। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी राहुल पिंडवाड़ा में वीर बावसी मंदिर के पास जूस की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर उनका बेटा जस्सी (7) दुकान से घर खाना खाने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर लगने के बाद बच्चा सड़क पर गिर गया और बोलेरो उसके पेट के ऊपर से निकल गई।

बच्चे के गिरते ही ड्राइवर ने बोलेरो की रफ्तार तेज कर दी और घटनास्थल से भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वे उसे पकड़ नहीं पाए।

घटना की सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बच्चे को पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

एंबुलेंस 108 के पायलट जगदीश और मेल नर्स विनोद मीणा ने बच्चे को प्राथमिक इलाज देते हुए सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने जस्सी को तुरंत भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया।

Previous Post

काकराडी में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू , चिकित्सालय भवन तक पहुच गई थी आग की लपटें

Next Post

भारजा में दुकान में लगी भीषण आग, दुकानदार झुलसाः 2 फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page