• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में पानी की टंकी पर चढ़ा युवकः आत्महत्या की धमकी दी, बोला- मेरी जमीन हड़प कर जान से मारने की धमकी दी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 24, 2026
in Local
0
जालोर में पानी की टंकी पर चढ़ा युवकः आत्महत्या की धमकी दी, बोला- मेरी जमीन हड़प कर जान से मारने की धमकी दी

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में एक युवक जमीन मामले को लेकर टंकी पर चढ़ गया। करीब 2 घंटे तक वह टंकी पर बैठर रहा। आखिर पुलिस युवक तक पहुंची और उसे नीचे लेकर आई।

मामला शहर के बागोड़ा रोड स्थित हनुमान शाला स्कूल में शुक्रवार का है। बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव निवासी भवर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता ओबाराम देवासी के द्वारा जमीन हड़पने की शिकायत के बाद भी पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है।लोगों ने पुलिस को दी सूचना

पीड़ित ने बातया कि वह 8 दिन पहले भी कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठा था। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो महात्मा गांधी राजकीय हनुमान शाला स्कूल जालोर में बनी करीब 100 फिट उची पानी की टंकी पर चढ़ गया।

सुबह जब लोगों ने युवक को पानी की टंकी पर बैठा देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर उससे समझाइश की गई लेकिन वह नीचे नहीं आया।

इस पर पुलिस टंकी पर पहुंची और उसे नीचे उतारा। युवक के पास एक डिब्बा भी मिला था, जिसमें पीने के लिए पानी ले गया था।भवर सिंह ने बताया – करीब एक साल पहले उसने मूड़ी गांव में 25 बीघा भूमि रमेश के नाम पर ओबाराम देवासी को बेची थी। उसका आरोप है कि इस दौरान धोखे से 47 बीघा भूमि की रजिस्ट्री करा ली गई।

Previous Post

भारजा में दुकान में लगी भीषण आग, दुकानदार झुलसाः 2 फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

Next Post

नादाना ग्राम में गंदगी के ढेर तले दम तोड़ रहा स्वच्छ भारत मिशन,पंचायती राज दिवस पर गांव की सफाई व्यवस्था की खुल रही पोल, सफाई के बजट के बावजूद यह स्वच्छता

Next Post

नादाना ग्राम में गंदगी के ढेर तले दम तोड़ रहा स्वच्छ भारत मिशन,पंचायती राज दिवस पर गांव की सफाई व्यवस्था की खुल रही पोल, सफाई के बजट के बावजूद यह स्वच्छता

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page