
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी का सिरोही में आगमन हुआ। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी और विधायक समाराम गरासिया ने उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।
किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ की अगुआई में स्वामीनारायण मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा सिरोही नगर मंडल ने सारणेश्वर महादेव की तस्वीर भेंट की। गणपत सिंह राठौड़ ने सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भी भेंट की।
चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से सरलता से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। कृष्णगंज मंडल द्वारा स्वागत के बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा, छगन पटेल सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला एवं मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।