• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पति-पत्नी को बदमाशों ने लूटाः 7 साल की मासूम बेटी भी थी साथ,हमला कर बाइक से गिराया, इसरा गाव के निकट हुई वारदात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 10, 2026
in Local
0
पति-पत्नी को बदमाशों ने लूटाः 7 साल की मासूम बेटी भी थी साथ,हमला कर बाइक से गिराया, इसरा गाव के निकट हुई वारदात

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में माउंट आबू से कृष्णगंज लौट रहे एक दंपती और उनकी 7 साल बेटी को 6 लुटेरों ने 4 किलोमीटर तक पीछा कर लूट लिया। लुटेरों ने तलवार से हमला किया और चलती बाइक से लात मारकर गिरा दिया। इस घटना में पति-पत्नी और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिरोही ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

यह घटना सिरोही सदर थाना क्षेत्र के इसरा गांव के पास रविवार रात करीब 9 बजे हुई। कृष्णगंज निवासी कृष्णाचौधरी (26), उनकी पत्नी सेजल (23) और बेटी रचना (7) माउंट आबू से बाइक पर कृष्णगंज लौट रहे थे। तभी 3 बाइकों पर सवार 6 बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

स्पीड ब्रेकर पर लात मारकर बाइक से गिराया

लुटेरों ने करीब 4 किलोमीटर तक पीछा करते हुए कई बार तलवार से हमला किया। तलवारें दंपति को नहीं लगीं, बल्कि बाइक पर लगीं। एक स्पीड ब्रेकर पर कृष्णा चौधरी ने जैसे ही बाइक की गति धीमी की, लुटेरों ने उन्हें लात मारकर नीचे गिरा दिया।

4 हजार रुपए से भरा पर्स लूटा

बाइक से गिरते ही सभी तलवारधारी युवकों ने दंपती और उनकी बेटी को घेर लिया। उन्होंने दंपती का पर्स छीन लिया, जिसमें 3000 से 4000 रुपए थे। लूटपाट के बाद लुटेरे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना में कृष्णा चौधरी, सेजल और रचना गंभीर रूप से घायल हो गए।

दंपती के साथ चल रहे अन्य साथियों ने तुरंत एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। एम्बुलेंस ने घायलों को सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर कृष्णगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस लूट की वारदात को लेकर कृष्णगंज के लोगों में काफी आक्रोश है।

Previous Post

श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 30 हजार हो’: वक्ता बोले- कार्य दिवस भी 5 दिन के होने चाहिए; 17 को होगी रैली

Next Post

जालोर-10 तोला-सोना और 2 लाख रुपए चोरीः परिवार शोक सभा में गया था, लौटे तो टूटी मिली तिजोरी

Next Post

जालोर-10 तोला-सोना और 2 लाख रुपए चोरीः परिवार शोक सभा में गया था, लौटे तो टूटी मिली तिजोरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page