PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में भारतीय मजदूर संघ जिला पाली की बैठक आयोजित हुई। इसमें न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपए प्रतिमाह, ESI वेतन सीमा 42 हजार रुपए, EPFO वेतन सीमा 30 हजार रुपए करने, योजना कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि, ग्रेच्युटी सीमा 40 लाख रुपए करने तथा बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग प्रमुख रही।
इसके अलावा बोनस सीमा बढ़ाने, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपए प्रतिमाह महंगाई भत्ते एवं चिकित्सा सुविधा सहित लागूकरने तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांगों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
देशभर की गतिविधियों पर की बात
रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर में जिला अध्यक्ष सुनील चौहान की अध्यक्षता एवं भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलाराम डऊकिया के आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की ओर से श्रमिक हितों को लेकर चलाए जा रहे देशव्यापी आंदोलनों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा भी की गई।
बैठक में 17 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित रैली तथा 6 सितंबर को होने वाले जिला अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी रैली और संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटने की अपील की।
बैठक में डॉ. इन्दर सुथार, जिला मंत्री, भारतीय मजदूर संघ जिला पाली, पोस्टल विभाग के जिला उपाध्यक्ष गणपत दास वैष्णव, थ्री व्हीलर ऑपरेटर संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह चारण, उपाध्यक्ष कालुराम भारद्वाज, लक्ष्मण सिंह भाटी, राजू सिंह भाटी, जुगल जोशी, कानाराम आचार्य, यासीन भाई छोटू, तेजपाल चौहान, गजेंद्र मालवीय, आशा सहयोगिनी कंचन मालवीय, नीतू माली, सुषमा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

