• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-टीचर भर्ती परीक्षा, बस नहीं मिलने से अभ्यर्थी आक्रोशितः उदयपुर जाने वाले परीक्षार्थी परेशान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए उदयपुर जाने वाले अभ्यर्थियों को बसों की समुचित व्यवस्था न मिलने से आक्रोश फैल गया। बस स्टैंड पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एक अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया।

शनिवार देर शाम सिरोही बस स्टैंड पर उदयपुर जाने वाले छात्रों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। शाम करीब 6 बजे केवल एक बस उदयपुर के लिए रवाना हुई, जिससेअभ्यर्थियों में गुस्सा बढ़ गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस बस स्टैंड पहुंची, जहां कुछ अभ्यर्थियों ने पुलिस से बहस की। इसी दौरान पुलिस ने एक अभ्यर्थी को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठाया और कोतवाली ले गई।

शिक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 से 17 जुलाई तक किया जा रहा है। सिरोही जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन ने परीक्षा के लिए व्यवस्थाएं की हैं, जिनकी जिम्मेदारी प्रकाश कुमार संभाल रहे हैं। जिले में पहले दिन 12 जुलाई को 3090 अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।

बस स्टैंड पर मौजूद अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने राज्य मंत्री ओटाराम देवासी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इस संबंध में राज्य मंत्री देवासी ने बताया कि वे दिल्ली में हैं और उनसे किसी की कोई बातचीत नहीं हुई है।

Previous Post

आबूरोड मे बाइक डिवाइड से टकराई: एक की मौत, मौके पर तोड़ा दम; एक गंभीर घायल

Next Post

पावा के मंदिर में आभूषण चोरी का मामला,सर्व समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 7 दिन का दिया अल्टिमेटम

Next Post
पावा के मंदिर में आभूषण चोरी का मामला,सर्व समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 7 दिन का दिया अल्टिमेटम

पावा के मंदिर में आभूषण चोरी का मामला,सर्व समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 7 दिन का दिया अल्टिमेटम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page