PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के उपलागढ़ रोड स्थित घाटे क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई बाइक
जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग उपलागढ़ की ओर जा रहे थे। घाटे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराई और फिर पुलिया से जाभिड़ी।
एक युवक की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण थी कि उपला खेजड़ा निवासी दिनेश गरासिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, रमेश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों और 108 एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय, आबूरोड पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रमेश को सिरोही रेफर कर दिया गया। तीसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

