• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पावा के मंदिर में आभूषण चोरी का मामला,सर्व समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 7 दिन का दिया अल्टिमेटम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 11, 2026
in Local
0
पावा के मंदिर में आभूषण चोरी का मामला,सर्व समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 7 दिन का दिया अल्टिमेटम

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सर्व समाज की बैठक में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम,पावा के प्राचीन पावेश्वर महादेव मन्दिर से लाखों के आभूषण चोरी का मामला तीसरे दिन मंदिर के पीछे गावई पेचका जाव मे पांच छत्र मिलने ही पुरा गाव सर्वसम्मत एकत्रित हो गया,पुलिस ने मौके पर पहुंच एम ओ बी पाली टीम को सुचना देने पर टीम ने मौके पर आभुषणो से फिंगरप्रिंट लेकर छत्र कब्जे में लिए जाच शुरू

तखतगढ 11 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में बुधवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे पावा के प्राचीन श्री पावेश्वर महादेव मन्दिर मे अज्ञात बदमाशों ने प्रवेश कर पुजारी को रिवॉल्वर दिखाकर क्या करने की धमकी देते हुए लाखों के आभूषण ले भागने के मामले के तीसरे दिन शनिवार दोपहर को मंदिर के पीछे गावई पेचका जाव की तरफ किसी व्यक्ति के लघुशंका के लिए जाते समय पांच चांदी के छोटे छत्र दिखाई देने की सनसनी फैलते ही मंदिर कमेटी अध्यक्ष भगवत सिंह जोधा सहित पुरा गाव हजारो की संख्या मे एकत्रित होकर तुरंत पुलिस को सुचना दी। जिस पर थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण मय पुलिस टीम मौके पर  पहुंची पुलिस ने अन्य आभुषणो की छानबीन शुरू की और एम ओ बी पाली  टीम को  सुचना देकर मौके पर बुलाई गई जिस पर एम ओ बी पाली टीम ने घटना स्थल पहुंचकर मिले आभुषणो के फिंगरप्रिंट लेकर दांत पड़ताल शुरू की। दरम्यान अज्ञात चोरो को उजागर करने की मांग को लेकर गाव मे भोपू प्रचार करवाकर पावेश्वर महादेव परिसर मे 36 कम को आह्वान करते हुए सर्वसमाज की बैठक बुलाई गई।


सर्वसमाज की बैठक में पुलिस को दिया 7 दिन का उल्टीमेटम

शनिवार शाम 7 बजे पावेश्वर मंदिर के बाहर मंदिर कमेटी के सदस्यो एव  36 काॅम सहित हजारो ग्रामवासियो की आयोजित बैठक मे थाना अधिकारी शैतान सिंह की मौजूदगी में पहली बार सर्व समाज की बैठक में उमड़ी भीड़ में ग्रामीणों ने पूर्व में भी हुई दर्जनों चोरियों का खुलासा नहीं होने को लेकर विचार विमर्श कर समस्त ग्राम वासियों ने अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी को लेकर 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर पुलिस प्रशासन 7 दिन के भीतर चोरों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो 7 दिन के बाद पुलिस थाने का घेराव और पुलिस अधीक्षक पाली को भी ज्ञापन देने की रणनीति बनाने का अल्टीमेटम दिया है। जिस पर थाना अधिकारी ने जल्द ही चोरो को गिरफ्तार करने का पुरा आश्वासन दिया है।


क्या है पुरा मामला

तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में  बुधवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे पावा के प्राचीन श्री पावेश्वर महादेव मन्दिर मे अज्ञात बदमाशों ने प्रवेश करते ही मंदिर के ऊपर सो रहे पुजारी के भांजे ने मुहर पर गमछा बंधे दो अज्ञात तुवको को  कैमरे में कैद कर पुजारी भरतपुरी को सुचना देकर बुलाया और पुजारी द्वारा लाठी लेकर सामना करने पर बदमाशो ने रिवाल्वर दिखाकर धमकाकर के छत्र चोरी फरार हो गए। मध्य रात्रि घटना की सुचना पर तखतगढ थाना निरिक्षक शेतानसिह मय पुलिस जाप्ता मौक पर पहुचे। और घटना स्थल का मौकामुआयना किया।

पुजारी भरतपुरी ने बताया कि बुधवार रात मेरा भांजा मंदिर के ऊपर सोया था और मेरा भाई नीचे सोया था। मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे मुंह पर गमछा बांधकर दो अज्ञात युवको ने मंदिर में प्रवेश करते ही कैमरे मे कैद कर मुझे फोन पर सुचना दी मे तुरंत मंदिर पहुचा जब तक अज्ञात बदमाशो ने पार्वती माता का कवच व दो हाथ और छतर नं 14 व पार्वती माता का मुकुट चोरी कर जेसे ही बाहर निकले हमने लाठी लेकर सामना करनै पर नकाबपोशों में रिवाल्वर दिखाकर हत्या करने की धमकी देखकर फरार हो गए। पुलिस ने प्रार्थी पुजारी भारतपुरी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात बदमा चौकी तलाक शुरू की


पुलिस न गुरुवार को एफएसएल टीम को घटना स्थल बुलाकर एफएसएल टीम द्वारा मंदिर परिसर से अज्ञात चोरो के पद चिन्ह के साक्ष्य जुटाए और अज्ञात चोरों का पता लगाने के लिए जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाल की कार्यवाही तेज कर दी इधर
ग्रामीणों ने बताया की किसी मंदिर में वर्ष 2001 में भी चोरी हुई थी उसके अलावा 10 दिसंबर और 20 दिसंबर 2025 को भी 7 दिन के अंतराल में गांव के करीब 8 मंदिरो को अज्ञात चोर निशाना बना चुके हैं। जिस मे सिफॅ सतीमाता मंदिर का ही खुलासा हुआ लेकिन अन्य एक भी वारदात का अब तक पुलिस खुलासा  नही कर पाई है। जिससे पूरे ग्राम वासियों को भारी आक्रोश व्याप्त है।

Previous Post

सिरोही-टीचर भर्ती परीक्षा, बस नहीं मिलने से अभ्यर्थी आक्रोशितः उदयपुर जाने वाले परीक्षार्थी परेशान

Next Post

पाली-महिला को सांड ने उठाकर फेंका, चिकित्सालय में भर्ती

Next Post
पाली-महिला को सांड ने उठाकर फेंका, चिकित्सालय में भर्ती

पाली-महिला को सांड ने उठाकर फेंका, चिकित्सालय में भर्ती

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page