• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पुलिस ने फार्म हाउस से अवैध शराब पकड़ीःधनला में स्विमिंग पूल की आड़ में परोसी जा रही थी शराब, एक गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आऊवा-सिरियारी पुलिस ने धनला गांव के एक निजी फार्म हाउस पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा है। यह कार्रवाई सोजत वृत और सिरियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने की। फार्म हाउस पर स्विमिंग पूल की आड़ में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी।

पुलिस ने मौके से लगभग 70 हजार रुपए मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें बरामद कीं। इस मामले में दलपत सिंह पुत्र पेप सिंह नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

सिरियारी थानाधिकारी हुकुम गिरी ने बताया कि यह कार्रवाई थानाक्षेत्र के धनला गांव में बेरा बनिया नामक स्थान पर की गई। बरामदगी में अलग-अलग ब्रांड की 96 बीयर की बोतलें, लगभग 86 बीयर के केन और 65 अंग्रेजी शराब के पव्वे शामिल हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बेरा बनिया पर लंबे समय से स्विमिंग पूल की आड़ में एक रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा था। यहां ग्राहकों को अवैध तरीके से विभिन्न ब्रांड की शराब परोसी जा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Previous Post

थड़ी पर बैठे-बैठे बुजुर्ग की मौतः चाय पीने बैठा तो आया चक्कर; आधार कार्ड से हुई पहचान, परिजनों को ढूंढ रही पुलिस

Next Post

अवैध बजरी खनन करते एक गिरफ्तार: वरमाण से ओवरलोड डंपर और गुजरात सीमा से ट्रैक्टर जब्त; अलग-अलग कार्रवाई की

Next Post

अवैध बजरी खनन करते एक गिरफ्तार: वरमाण से ओवरलोड डंपर और गुजरात सीमा से ट्रैक्टर जब्त; अलग-अलग कार्रवाई की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page