• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अवैध बजरी खनन करते एक गिरफ्तार: वरमाण से ओवरलोड डंपर और गुजरात सीमा से ट्रैक्टर जब्त; अलग-अलग कार्रवाई की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-सिरोही में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत एक डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई, साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर की गई।

थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंडार थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। टीम ने बजरी से भरे ओवरलोड डंपर और बिना रॉयल्टी के बजरी परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है।पहली कार्रवाई वरमाण गांव में हुई, जहां पुलिस ने एक डंपर को रोककर जांच की। जांच के दौरान डंपर में क्षमता से अधिक बजरी भरी पाई गई। इस पर पुलिस ने डंपर को जब्त कर खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग को सूचित किया।

वहीं, दूसरी कार्रवाई गुजरात सीमा के पास की गई। यहां बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से नदी क्षेत्र से बजरी भरकर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ड्राइवर प्रभाराम पुत्र नवाराम, निवासी मंडार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में एसआई फगलूराम, एएसआई नरेंद्रसिंह, कॉन्स्टेबल सोहनलाल, श्रवण कुमार, कुलदीप सिंह, आसुराम और पवन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post

पुलिस ने फार्म हाउस से अवैध शराब पकड़ीःधनला में स्विमिंग पूल की आड़ में परोसी जा रही थी शराब, एक गिरफ्तार

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page