• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

थड़ी पर बैठे-बैठे बुजुर्ग की मौतः चाय पीने बैठा तो आया चक्कर; आधार कार्ड से हुई पहचान, परिजनों को ढूंढ रही पुलिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर में चाय की थड़ी पर बैठे एक बुजुर्ग को अचानक चक्कर आया और कुछ ही पल में उनकी मौत हो गई। पुलिस को मृतक के पास से मिले आधार और पैन कार्ड से उनकी पहचान प्रवीण (63) निवासी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर के रूप में हुई है, लेकिन पुलिस को वहां उनका कोई परिजन नहीं मिला।

यह घटना जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र स्थित सांगरिया फांटा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हुई।पुलिस फिलहाल शव को एम्स मॉर्च्यूरी में रखवाकर परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस को संभावना है कि संभवतया हार्ट अटैक या पहले से बीमारी की वजह से ही बुजुर्ग की मौत हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद ही हो सकेगी।

चाय पीते-पीते अचानक निढाल होकर लुढ़के

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया- सांगरिया फांटा स्थित चाय की थड़ी पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक बुजुर्ग चाय पीने बैठे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आने लगा। देखते ही देखते वे बैठे-बैठे निढाल होकर एक तरफ लुढ़क गए।

यह देखकर थड़ी संचालक और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। लोगों ने उनके चेहरे पर पानी के छींटे मारे, लेकिन उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।आधार कार्ड से हुई शिनाख्त, पते पर नहीं मिला परिवार

पुलिस ने बुजुर्ग के कपड़ों की तलाशी ली, तो उनकी जेब से एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर दर्ज जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रवीण (63) मार्फत रतिलाल ढकान निवासी 8/109 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस की टीम इस पते पर पहुंची, लेकिन वहां उनका कोई भी परिजन नहीं मिला।

पशु आहार फैक्ट्री के पास लगाते थे फ्रूट का ठेला

जांच अधिकारी एएसआई पप्पाराम ने बताया- पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के लोगों से प्रारंभिक पूछताछ की। इसमें यह जानकारी सामने आई कि मृतक बुजुर्ग बासनी क्षेत्र में ही स्थित पशु आहार फैक्ट्री के आसपास फ्रूट का ठेला लगाकर थे।

पुलिस को उनके अन्य संपर्कों से ये भी पता चला कि बुजुर्ग मूलतया गुजराती थे और तकरीबन 15 साल से जोधपुर में रह रहे थे। इन्हीं लोगों से पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनके परिवार में और कौन-कौन हैं और वे वर्तमान में कहां रहते हैं।

Previous Post

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौतः पीछे दूसरी मोटरसाइकिल चल रहे भाई ने देखा मंजर

Next Post

पुलिस ने फार्म हाउस से अवैध शराब पकड़ीःधनला में स्विमिंग पूल की आड़ में परोसी जा रही थी शराब, एक गिरफ्तार

Next Post

पुलिस ने फार्म हाउस से अवैध शराब पकड़ीःधनला में स्विमिंग पूल की आड़ में परोसी जा रही थी शराब, एक गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page