
PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : आषाढ़, शुक्ल पक्ष सप्तमी, बुधवार प्रातः11:59 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह मुहर्रम, तारीख 6, सूर्य दक्षिणायन, वर्षाऋतु 2 जुलाई। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 11:07तक, इसके बाद हस्त नक्षत्र रहेगा। वरियान योग सायं 05:46 तक, इसके बाद परिघ योग रहेगा। वणिज करण प्रातः 11:59 तक, इसके बाद विष्टि करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) सूर्य-मिथुन, चंद्र-कन्या,मंगल-सिंह, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है। शुक्र-वृष, शनि-मीन,
राहुकाल : दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा: यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम : भद्रा प्रातः 11:59 से रात्रि 01:03 तक, सूर्य पूजा, सर्वार्थसिद्धि योग प्रातः 11:07 से संपूर्ण दिनरात।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 05:41 से 09:06 तक लाभ व अमृत का, प्रातः 10:48 से दोपहर 12:31 तक शुभ का, दोपहर 03:55 से 05:38 तक चर का, सायं 05:38 से 07:20 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : : आज बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पण करने अथवा मूंग की दाल के लड्डू का भोग लगाने से सभी प्रकार के अनिष्ट और बुध ग्रह जनित दोष दूर होते हैं। आज वरियान योग में खेत अथवा भूमि का दान करना शुभ फलदायी होता है।