• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

श्री सेला में निःशुल्क आँखो का जांच शिविर हुआ सम्पन्न 18 मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के श्री सेला में 14अगस्त अखंड भारत दिवस के उपलक्ष में 126 मरीजों का  निःशुल्क आँखो का जांच शिविर हुआ सम्पन्न 18 मरीजों का होगा निःशुल्क आँखों का ऑपरेशन
श्री सेला गांव में 14 अगस्त  अखंड भारत दिवस के उपलक्ष में श्री भैरव चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री भैरव आई हॉस्पिटल के तत्वाधान में निःशुल्क आँखों का जांच शिविर   श्री नवदुर्गा माताजी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। नरेन्द्र परमार ने बताया कि शिविर सहयोगी संस्था श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई  श्री सेला के सहयोग से किया गया। शिविर का शुभारंभ भंवरसिंह राजपुरोहित, वनाराम चौधरी, लखमाराम परमार, सुरेश कंसारा, मूलसिंह राजपुरोहित,शैतान पूरी, सुरेंद्र सिंह चौहान, महिपाल सिंह चौहान द्वारा माताजी तस्वीर पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर किया गया  शिविर सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक संम्पन हुआ।

शिविर मे कुल 126 आंखों के मरीजों की जांच हुई जिसमें 18 ऑपरेशन के मरीज पाए गए जिनको श्री भैरव आई हॉस्पिटल ले जाया गया।वहां उन मरीजों का ऑपरेशन होगा।  हॉस्पिटल में रहने और खाने की व्यवस्था की सुविधा रहेगी। शिविर में मरीजों को  निःशुल्क आँखों की दवाई दी गई।

शिविर को सफल बनाने में मंडल के नरेन्द्र परमार, नरेन्द्र सिंह चौहान,राजेन्द्रसिंह चौहान, मूलसिंह राजपुरोहित, उदयसिंह राठौड़, लक्ष्मण राजपुरोहित,सुरेंद्र सिंह चौहान, रतन पूरी, रतन सिंह चौहान, भेराराम मेघवाल,खिमसिंह बेडल, महिपाल सिंह चौहान, श्रवणदास, लाल पूरी, सुमेरसिंह चौहान, किरण पूरी, जबर सिंह राजपुरोहित, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश पूरी, मोहनलाल, धीरेन्द्र सिंह, भेरा राम देवासी,अमित देवगन, नरेश वर्मा का सहयोग रहा।

Previous Post

साण्डेराव से रामदेवरा दर्शन को 551 पैदल यात्रियों का संघ गाजे बाजे के साथ हुआ रवाना

Next Post

चामुंडेरी में तिरंगा रैली निकली, देश भक्ति के जयकारों से गूंजा गांव, रैली का जगह जगह हुआ स्वागत

Next Post

चामुंडेरी में तिरंगा रैली निकली, देश भक्ति के जयकारों से गूंजा गांव, रैली का जगह जगह हुआ स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page