• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

साण्डेराव से रामदेवरा दर्शन को 551 पैदल यात्रियों का संघ गाजे बाजे के साथ हुआ रवाना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 14, 2026
in Local
0
साण्डेराव से रामदेवरा दर्शन को 551 पैदल यात्रियों का संघ गाजे बाजे के साथ हुआ रवाना

PALI SIROHI ONLINE

महावीर मेवाडा

*पंचरंगी ध्वजाओं के साथ साण्डेराव से रामदेवरा विश्व शांति एवं आपसी भाईचारे की कामना को लेकर पैदल यात्रा संघ हुआ रवाना। 551 पैदल यात्रियों के संघ को ग्रामीणो ने किया गाजो बाजो के साथ रवाना, 23 अगस्त को बाबा रामदेव के दरबार में देंगे हाजरी।

साणडेराव- कदम से कदम चलते पैदल यात्री,,,,, हाथों में थामी बाबा की लंबी लंबी पंचरंगी ध्वजाओं,,,,, साथ में बाबा रामदेव की नेजा,,,, आसमान में गूंजते बाबा रामदेव के जैकारे,,,, भगवान इंद्र देव यात्रियों पर जल बरसाते,,,,, और भक्ति में मग्न नाचते-गाते, रंग-बिरंगी गुलाल उड़ाते हुए बाबा श्रद्धालुओं का विशाल रेला,,,,,,।

कमोबेश ऐसा ही नजारा शुक्रवार को साण्डेराव बस स्टैंड स्थित बाबा रामदेव मंदिर से कोसेलाव तिराहे तक देखने को मिला।जन जन की आस्था से जुड़े आराध्य लोक देवता बाबा रामदेवरा दर्शनार्थ के लिए विश्व शांति एवं आपसी भाईचारे की कामना को लेकर कस्बे से बाबा रामदेवरा दर्शनार्थ पैदल यात्रियों का एक संघ का शुक्रवार सुबह बैण्ड बाजों की सुमधुर स्वर लहरियों व ढोल धमाकों के साथ रवाना हुआ। साणडेराव सहित आस पास ग्रामीण क्षेत्रों के पैदल यात्री अल सुबह से बस स्टेड़ पर स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आने शुरू हो गए थे जो 7 बजे तक लगभग सभी यात्री पहुंच गएं। यहां पर बाबा रामदेव की विशेष पूजा अर्चना के बाद अखंड ज्योत व बाबा रामदेव का आकर्षण रुप से सजाया घोड़ा कंधे पर रख कर हाथों में लंबी-लंबी ध्वजाएं को लेकर वरघोडे के रूप में कोसेलाव तिराहे पर पहुंचे।यहां ग्रामीणों ने पैदल यात्रियों का फुल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बाबा रामदेव नवयुवक मंडल सेवा समिति के बैनर तले 27 वीं पैदल यात्रा संघ में शामिल सभी यात्रियों का कुंकम का तिलक लगाकर फुलमालाओ के साथ उत्साह से स्वागत कर बाबा रामदेव के जैकारे लगाते हुए इन्हें रवाना किया। रामदेव नवयुवक मंडल सेवा समिति के रामलाल कुमावत व कैलाश कुमावत ने बताया कि इस बार पैदल यात्रा संघ में समिति के आस पास ग्रामीण क्षेत्रों के 551 सदस्य हैं,जिनके विभिन्न स्थानों पर रात्री विश्राम के साथ चाय,नाशता, अल्पाहार,खाना-पीने के साथ चिकित्सा व्यवस्था भी सेवा समिति द्वारा साथ में की गई है।

जगह-जगह पर हुआ यात्रियों का स्वागत:-

साणडेराव से बाबा रामदेवरा दर्शनार्थ रवाना हुए पैदल यात्रा संघ का कांग्रेस युवा नेता जयदेवसिंह राणावत,  सुमेरसिंह राजपुरोहित, महिपाल सिंह करणोत बिरामी, प्रेमसिंह राजपुरोहित बिरामी सहित रास्ते में जगह-जगह पर ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों तथा सनातन धर्म प्रेमीयो ने प्रत्येक यात्री का आदर सत्कार करते हुए उनका फुलमालाओ के साथ उत्साह से स्वागत किया गया।

यहा पर होगा रात्री विश्राम के साथ भजन कीर्तन:-

साणडेराव से बाबा रामदेवरा दर्शनार्थ पैदल यात्रा संघ का रास्ते में 14 जुलाई की शाम ऐदंला में,15 जुलाई को घुमटी रामदेव मंदिर परिसर में,16 जुलाई को काकांणी विधालय परिसर में,17 जुलाई को काली बेरी विधालय परिसर में,18 जुलाई को तीवरी गांव के विद्यालय परिसर में,19 को चौमु गांव के विद्यालय परिसर में,20 अगस्त को देचु गांव के विद्यालय परिसर में,21 को लवा गांव के विद्यालय परिसर में तथा 22 अगस्त की देर शाम को जन जन की आस्था से जुड़े आराध्य लोक देवता बाबा रामदेव के दरबार में भजनों की अलख जगाएंगे। 23 अगस्त की अल सुबह विश्व शांति एवं सद्भावना की कामना को लेकर बाबा के दरबार में विशेष पूजा अर्चना के बाद पंचरंगी ध्वजा चढ़ा कर खुशहाली की मन्नतें मांगने के बाद घर लौटेंगे।

वीडियो

Previous Post

सिरोही-होटल पर आबकारी टीम की रेड : 17 कार्टन अवैध शराब व बीयर जब्त की

Next Post

श्री सेला में निःशुल्क आँखो का जांच शिविर हुआ सम्पन्न 18 मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

Next Post

श्री सेला में निःशुल्क आँखो का जांच शिविर हुआ सम्पन्न 18 मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page