• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी में तिरंगा रैली निकली, देश भक्ति के जयकारों से गूंजा गांव, रैली का जगह जगह हुआ स्वागत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम में हर घर तिरँगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाव में एक विशाल तिरंगा रैली नाणा बीजेपी मंडल के सानिध्य व बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामवासियों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ गाव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

तिरंगा रैली गाव के मुख्य मार्गो गलियों  सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने रैली का फूल वर्षा कर स्वागत किया और तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं की मौजूदगी में रैली में शामिल वरिष्ठ नागरिकों और क्षेत्र के पूर्व सैनिकों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

विधायक राणावत ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान की याद दिलाता है।
विधायक ने यह भी कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और युवाओं को देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी व कर्तव्य का संदेश देना है।

Previous Post

श्री सेला में निःशुल्क आँखो का जांच शिविर हुआ सम्पन्न 18 मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

Next Post

रानी नगर पालिका ने बीपीएल परिवारों को चार डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ

Next Post
रानी नगर पालिका ने बीपीएल परिवारों को चार डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ

रानी नगर पालिका ने बीपीएल परिवारों को चार डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page