PALI SIROHI ONLINE
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार सामूहिक विवाह सेवा समिति के कार्यालय का शुभ उद्घाटन संपन्न
शिवगंज – श्रावण मास के पावन सोमवार के शुभ अवसर पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार सामूहिक विवाह सेवा समिति, काम्बेश्वर महादेव, काना-कोलर, शिवगंज के श्री राम मंदिर , होली चौक मे कार्यालय का शुभ उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ परम आदरणीय पंडित महेन्द्र जी दवे के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान समिति के संरक्षक श्री मोहनलाल जी जोजावरा एवं अध्यक्ष श्री नैनमल जी बैडसा ने शुभ मुहूर्त में फीता काटकर कार्यालय में प्रवेश किया। तत्पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अध्यक्ष श्री नैनमल जी बैडसा के कर-कमलों द्वारा कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नैनमल बैडसा ने बताया कि कार्यालय उद्घाटन के साथ ही विवाह पंजीकरण आज से ही शुरू कर दिये गऐ है जो अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2026 तक हो सकेगा , अतः सभी समाज बंधुओं से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा विवाह योग्य जोड़ों का पंजियन कराकर इस महोत्सव में सहभागिता सुनिश्चित करें ।
संरक्षक मोहनलाल जोजावरा कहा कि समिति के इस नए कार्यालय को समाज सेवा, संगठन की मजबूती तथा आगामी सामूहिक विवाह सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बताते हुए समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उद्घाटन समारोह में समिति के उपाध्यक्ष श्री राजेश बाडमेरा, मंत्री श्री संजय कुमार बैडसा, कोषाध्यक्ष श्री ललित बाडमेरा , श्री मनिष धांधल , श्री हरिराम , श्री श्रीकिशन लायचा , श्री मुकेश परिहार , श्री चम्पालाल जोजावरा , श्री विजय किशन लायचा , वकिल मोहीत सोनी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, सहयोग एवं सेवा के संकल्प के साथ हुआ।


