PALI SIROHI ONLINE
महावीर मेवाडा
सांडेराव पुलिस चौकी के पास सोमवार को रोडवेज बस की टक्कर न से बाइक सवार युक्क गंभीर घायल – हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पाली रेफर किया, जहां से जोधपुर हायर सेंटर भेज दिया।
हेड कांस्टेबल डूंगाराम के अनुसार घायल युवक की पहचान गोविंद कुमार (30) पुत्र किशुरीलाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह सांडेराव और आसपास के क्षेत्र में मोटरसाइकिल से घूमकर बर्तन बेचता है। सोमवार को बाइक से जा रहा था।
सांडेराव पुलिस चौकी केपास फलोदी डिपो की राजस्थान रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस सांडेराव से पाली की ओर जा रही थी। हादसे के बाद चालक मनोहर लाल पुत्र जगमाल राम बिश्नोई, निवासी शिवनगर (फलोदी) मौके पर मौजूद रहा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
ईएमटी मनीष बामणिया और गोपालनाथ ने घायल को सांडेराव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पाली रेफर किया गया। पाली में चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे जोधपुर भेज दिया।


