PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी प्रॉपर्टी के विस्तार की रूपरेखा बनेगी। सार्वजनिक कार्यों से पहचान मिलेगी। मजबूरी के समझौते परेशानी बढ़ा सकते हैं। अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।
वृष;शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: कार्यस्थल की समस्या का समाधान हो सकता है। जल्दबाजी समस्या बढ़ाएगी। मानसिक दुविधा दूर होगी। राजकीय मामलों में उदासीनता नुकसानदायी हो सकती है। यात्रा के योग हैं।
मथुन;शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी: कारोबार के विस्तार की संभावना संभावना है। भावनात्मक रिश्तों में नुकसान की आशंका है। अनावश्यक टकराव से बचें। धार्मिक खर्च की रूपरेखा बनेगी।
कर्क;शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी नई जिम्मेदारी से परेशानी बढ़ेगी। विपरीत माहौल में समझौता हितकर रहेगा। विवादित मामले सुलझने से राहत मिलेगी। निजी काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। आस्था बढ़ेगी।
सिंह;शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी : आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। मेहनत का फल मिलने में मुश्किल होगी। रिश्तों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे। पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता मिलेगी। नए संपकों से लाभ संभव है।
कन्या;शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : व्यापार के विस्तार की योजना बनेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य चिंता दूर होगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। विवाद से बचें।
तुला;शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला समय पर काम पूरा करने का दबाव बना रहेगा। आत्मविश्वास की कमी से बड़े फैसले रुकेंगे। अनुभवी लोगों से करियर को नई दिशा मिलेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है।
वृश्चिक;शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : करीबी लोगों से मन की बात कहने से तनाव घटेगा। नए काम को लेकर मन में दुविधा रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापारिक सौदे लाभदायक रहेंगे। शांत रहें।
धनु;शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी सामूहिक काम आपसी सहमति से करें, राहत मिलेगी। व्यापार विस्तार की संभावना बनेगी। विद्यार्थी अपनी उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। मानसिक दुविधा से छुटकारा मिल सकता है।
मकर;शुभ अंक 5, शुभ रंग काला : कानूनी मामले सुलझने से राहत मिलेगी। परिणय संबंधों में टकराव की स्थिति बन सकती है। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक होंगे। जानबूझकर खुद को परेशानी में डालेंगे।
कुंभ;शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा : काम समय पर पूरा करने से लाभ होगा। जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता बढ़ेगी। साझेदारी में बड़ी योजना हाथ आ सकती है। पारिवारिक यात्रा सुखद रहेगी। सोच-समझकर निवेश करें।
मीन;शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी : आपसी मेलजोल से मुश्किल दूर होगी। जीवनसाथी की स्वास्थ्य चिंता उभर सकती है। कार्यस्थल पर कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में बढ़ोतरी होगी।


