• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगज-कानाकोलर में वृद्धा लक्ष्मी बाई देवासी पर जानलेवा हमला लूट करने का मास्टरमाईण्ड गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 17, 2026
in Local
0
शिवगज-कानाकोलर में वृद्धा लक्ष्मी बाई देवासी पर जानलेवा हमला लूट करने का मास्टरमाईण्ड गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा गांव कानाकोलर में वृद्धा लक्ष्मीबाई देवासी के साथ उसके मकान पर जानलेवा हमला कर लूट करने की घटना करने के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  पुष्पेन्द्र वर्मा उप अधीक्षक पुलिस शिवगंज के निर्देशन में बाबूलाल नि.पु. थानाधिकारी शिवगंज ने वृद्धा के साथ जानलेवा मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। पूर्व में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था।

घटना विवरणः-पीडिता लक्ष्मी बाई पत्नी मानाराम जाति देवासी उम्र 70 साल निवासी कानाकोलर पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही ने जिला अस्पताल सिरोही में पर्चा बयान कि मेरे दो पुत्र है जिसमे बडा सवाराम व छोटा कानाराम दोनो शादी शुदा है जिसमे बडा पुत्र सवाराम परिवार सहित सुमेरपुर रहता है तथा छोटा पुत्र कानाराम अहमदाबाद में नास्ता की लारी चलाता है उसकी पत्नी श्रीमती कोनु देवी व उसके पुत्र किशोर व विष्णु मेरे साथ ही सामलाती रहते है जो शिवगंज में पढाई करते है कोनुदेवी कभी कभार उसके पीहर उषापुरी गेट सुमेरपुर आती जाती रहती है  कोनुदेवी उसके पुत्रों को लेकर करीबन 04-05 दिन पहले उसके पीहर सुमेरपुर चली गई थी। मैं घर पर अकेली ही थी दिनांक 25.03.2026 की शाम को मैं खाना खाकर मेरे मकान के बररामदे में खाट पर सो गई थी रात्रि में करीबन 01 बजे एक व्यक्ति मेरे घर में आकर मेरा जोर से गला दबाया तथा मुझे कहने लगा की मुझे रूपये व चाबी दे तब मैंने उसको कहा की मुझे क्यो मार रहा है रूपये मेरे पास नहीं है तथा मैंने मेरे कमरों की चाबियां उसको दे दी उसके बाद उसने मेरे उपर सरिये से सिर में वार किया तथा बायें हाथ व दाहिने हाथ पर भी तथा बायें हाथ की एक अगुली के उपर भी जोर से वार किया जिससे मेरे हाथ की अगुली टुट गई तथा सिर व दोनों हाथों व अंगुली पर चोट लगने से खुन निकलने लग गया उसके बाद उस व्यक्ति ने मेरे दोनों हाथ पकड कर मुझे मेरे बरामदे में घसीट कर मुझे बाथरूम में ले जाकर पटक दिया। तथा बाहर से दरवाजा बन्द कर कुन्दी लगा दी रात भर मैं अन्दर ही रही तथा मेरे हाथ व पैरो से मैंने बड़ी मुश्किल से बाथरूम में लगा प्लाई का दरवाजे को तोडकर सुबह करीबन 07 बजे बाहर आयी तथा मकान के गेट के पास आई उस समय हमारे गांव का ही नरसाराम मीणा उसके पशुओं को लेकर उसके कुंए की तरफ जा रहा था तब मैंने उसको आवाज दी तब वह मेरे पास आया तब उसने मुझे कहा की क्या नीचे गिरे हो तब मैंने उसको कहा की रात्री में मुझे चोर ने मारपीट जिससे खुन निकला है तथा मैंने उसको मेरे पुत्रों को फोन करने का कहा तब उसने मेरे पुत्रों व गांव के अन्य लोगों को उक्त घटना की जानकारी दी तब मेरा बडा पुत्र सवाराम व उसकी पत्नी श्रीमती धनी देवी मेरे पास आये तथा मुझे इलाज हेतु शिवगंज अस्पताल लेकर गये रात्री मे अज्ञात चोरों द्वारा मेरे साथ मारपीट कर मुझे बाथरूम में बन्द कर मकान के अन्दर बक्से में पडे चांदी के कडे, लूंग, मरकी, सांकली, को चोरी कर ले गये है अज्ञात चोर ने मुझे धमकी दी कि मेरे साथ और है व्यक्ति मगर मेरे साथ एक व्यक्ति ने ही मारपीट की थी। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सं. 71 दिनांक 26.03.2026 धारा 331(6),109(1),115(2),309 (6), 127 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 पुलिस थाना शिवगंज, जिला सिरोही में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

घटनास्थल से परिचित आरोपी ने की वारदातः घटना कारित करने का मुख्य आरोपी दिनेश कुमार पूर्व में पिडिता के घर पर मकान के प्लास्तर काम कर चुका है। इसी वजह से पिडिता के घर की उसको पुरी जानकारी थी। मुख्य आरोपी दिनेश कुमार ने पिडिता के घर की दिन में रैकी की तथा उसने देखा आज वृद्ध महिला अकेली घर पर है। तत्पश्चात अपने साथियों के साथ मिलकर लूट करने की योजना बनाई। योजना के फलस्वरूप मुल्जिमान उसके निवास पर आये और घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। दिनेशकुमार ने वृद्धा के निवास में प्रवेश कर उसका गला दबाया एवं विरोध करने पर उसके साथ दर्दनाक मारपीट कर गंभीर चोटे पहुंचाई। गंभीर मारपीट से वृद्धा बेहोश होने पर उसको घर के बाथरूम में बंद कर बाहर से दरवाजा बंद कर घर के अन्दर रखे सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गये।

नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्तः- दिनेशकुमार पुत्र गणेशाराम जाति मीणा निवासी उम्र 24 वर्ष निवासी हरियाली पुलिस थाना आहोर जिला जालोर हाल नहर के पास मीणा वास, शमसान रोड सुमेरपुर पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।

पुलिस टीम :-
1बाबूलाल राणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज।
2  नैनाराम सउनि पुलिस थाना शिवगंज।
3.  राजेन्द्रसिंह कानि. पुलिस थाना शिवगंज ।
4.  महेन्द्र कुमार कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
5. जीवनलाल कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
6. वीरेन्द्रसिंह कानि. वृत कार्यालय शिवगंज।

Previous Post

कालन्द्री- पति-पत्नि को अंगुठी अभिमंत्रित करने का झांसा देकर सोने के आभुषण ठगी करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Next Post

सेंदला, कुमटिया, जूना बेड़ा, रेला, भाटूंद ग्राम के साथ आदिवासी क्षेत्रो में दानदाता परिवार ने नोटबुक वितरित की

Next Post

सेंदला, कुमटिया, जूना बेड़ा, रेला, भाटूंद ग्राम के साथ आदिवासी क्षेत्रो में दानदाता परिवार ने नोटबुक वितरित की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page