• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कालन्द्री- पति-पत्नि को अंगुठी अभिमंत्रित करने का झांसा देकर सोने के आभुषण ठगी करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 17, 2026
in Local
0
कालन्द्री- पति-पत्नि को अंगुठी अभिमंत्रित करने का झांसा देकर सोने के आभुषण ठगी करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  मनोज गुप्ता वृत्ताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में  भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री के नेतृत्व में पुलिस द्वारा प्रकरण संख्या 32 दिनांक 07.03.2026 धारा 318 (4) बीएनएस पुलिस थाना कालन्द्री में वांछित अभियुक्त राजेशनाथ उर्फ राजलो पुत्र बाबुनाथ जाति मदारी उम्र 41 वर्ष पेशा मजदूरी निवासी तैयदपुरा कपडवंज पुलिस थाना टॉउन हॉल कपडवंज जिला खेडा गुजरात को बापर्दा गिरतार किया गया।

घटना विवरणः प्रार्थी इदंरमल चौहान ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट की कि दिनांक 06.06.2025 को मैं व मेरी पत्नि आशा बाई मेरी एक्टीवा पर घर से मोहब्बतनगर में हमारे समाज का मेला होने से मोहब्बतनगर जा रहे थे। करोडिया हनुमानजी कालन्द्री के पास बाबा ने हमारी मोटरसाईकिल रूकवाकर हमको अपने पास बुलाया तब उस बाबा ने मेरे गले में पहनी सोने की रूद्राक्ष माला को देखा ओर कहा मैं आपको उक्त माला अभिमंत्रित कर शुद्ध करके दूंगा। जिससे आपका भाग्योदय होगा। तक मैंने मेरी माला बाबा को विश्वास कर दे दी। बाबा ने कुछ मंत्र पढे और फिर मेरे हाथ में पहनी सोने की अंगुठी भी इसी उद्देश्य से ले ली व पास में खडी मेरी पत्नि  आशा बाई की भी अंगुठी लेकर अभिमंत्रित करने का नाटक करने लगा। फिर बाबा ने मेरी माला तथा दोनों अंगुठीयों को अपने पास रखकर हमें आंखे बन्द करने का कहा और अचानक गाडी को भगाकर ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 32 दिनांक 07.03. 2026 धारा 318 (4) बीएनएस में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान  घेवरचन्द सउनि द्वारा शुरू की गई।दौराने अनुसंधान घटनास्थल का निरीक्षण, मुस्तगीस, गवाहनों के बयान व विडियो पैन ड्राईव का विश्लेषण से वांछित अभियुक्त राजेशनाथ उर्फ राजलो पुत्र बाबुनाथ जाति मदारी उम्र 34 वर्ष निवासी तैयाद पुराडुगरा तालुका कपडवंज जिला खेडा गुजरात जो केन्द्रीय कारागृह लाजपोर मध्यस्त जेल सुरत गुजरात में अन्य प्रकरण में जमा होने की जानकारी प्राप्त कर वांछित अभियुक्त राजेशनाथ उर्फ राजलो को प्रोडेक्शन वारंट पर प्राप्त कर बाद पुछताछ के अपराध कारित करना स्वीकार करने पर बापर्दा गिरफ्तार किया गया। आरोपी से माल मसरूका व अन्य स्थानों पर की गई घटनाओं के बारे में पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तः बापर्दा राजेशनाथ उर्फ राजलो पुत्र बाबुनाथ जाति मदारी उम्र 41 वर्ष पेशा मजदूरी निवासी तैयदपुरा कपडवंज पुलिस थाना टॉउन हॉल कपडवंज जिला खेडा गुजरात।

पुलिस टीमः-
1- भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री।
2- घेवरचन्द सउनि पुलिस थाना कालन्द्री।
3- विनोद कुमार कानि 594 पुलिस थाना कालन्द्री।
4- नेहपालसिंह कानि न 16 पुलिस थाना कालन्द्री।

Previous Post

अंदौर गांव में आजाद समाज पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का युवाओं ने किया स्वागत

Next Post

शिवगज-कानाकोलर में वृद्धा लक्ष्मी बाई देवासी पर जानलेवा हमला लूट करने का मास्टरमाईण्ड गिरफ्तार

Next Post
शिवगज-कानाकोलर में वृद्धा लक्ष्मी बाई देवासी पर जानलेवा हमला लूट करने का मास्टरमाईण्ड गिरफ्तार

शिवगज-कानाकोलर में वृद्धा लक्ष्मी बाई देवासी पर जानलेवा हमला लूट करने का मास्टरमाईण्ड गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page