सेंदला, कुमटिया, जूना बेड़ा, रेला, भाटूंद ग्राम के साथ आदिवासी क्षेत्रो में दानदाता परिवार ने नोटबुक वितरित की
PALI SIROHI ONLINE
सेंदला, कुमटिया, जूना बेड़ा, रेला, भाटूंद ग्राम के साथ आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों में दानदाता परिवार ने कुल 25,000 नोटबुक वितरित की गईं।
भामाशाह हस्तीमल दलीचन्द्र जैन परिवार द्वारा क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु एक सराहनीय पहल करते हुए नोटबुक वितरण किया गया।
इस दौरान बेड़ा के सभी सरकारी विद्यालयों सहित आसपास के गांव सेंदला, कुमटिया, जूना बेड़ा, रेला, भाटूंद एवं आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों में कुल 25,000 नोटबुक वितरित की गईं।
इस अभियान से करीब 2200 विद्यार्थियों को लाभ मिला, जहां प्रत्येक बच्चे को 10-10 नोटबुक प्रदान की गई।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मूला राम परिहार ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति है। उन्होंने भामाशाह हस्तीमल दलीचन्द्र जैन परिवार की उदारता एवं समाजसेवा की भावना की सराहना की।
इस अवसर पर हस्तीमल जैन ने कहा कि आज के समय में शिक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है और जहां भी शिक्षा के क्षेत्र में उनकी आवश्यकता होगी, वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रकाश जैन, नरेश जोशी, नरपत सुथार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

