• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कांबेश्वर महादेव का लक्खी मेला 24 को, 23 को भजन संध्या आयोजित होगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

शिवगंज-शिवगंज/सुमेरपुर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र कांबेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को वार्षिक लक्खी मेला भरेगा। मेले की तैयारियां मंदिर ट्रस्ट ने शुरू कर दी हैं। वहीं, 23 नवंबर की शाम भव्य भजन संध्या और भजन प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मंडलियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मेले में सिरोही, पाली और जालोर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचकर महादेव के दर्शन करेंगे। श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। कई विवाहितयुवक-युवतियां परिजनों के साथ पहुंचकर परंपरागत धार्मिक रस्में भी निभाएंगे।

मेले में शिवद्वार से पहाड़ी की तलहटी तक सड़क के दोनों ओर हाट बाजार सजेगा। यहां घरेलू जरूरतों सहित विभिन्न वस्तुओं की दुकानें लगेंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और अन्य साधन भी लगाए जाएंगे। 500 फीट ऊंची पहाड़ी पर मंदिर : कांबेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर करीब 500 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए सीढ़ियों की व्यवस्था है। मेले के दौरान श्रद्धालु हर-हर महादेव और भूरिया बाबा के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर में पुष्पमाला, प्रसाद और नारियल की ज्योत अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी जाएंगी। मंदिर के पास पहाड़ी की गुफा में स्थित गंगा कुंड में वर्षभर पानी रहता है। पहाड़ी के उत्तरी हिस्से में गुरुवर की धूनी भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

पहाड़ी पर चढ़ने में असमर्थ बुजुर्गों और बीमार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तलहटी में भी कांबेश्वर महादेव का मंदिर बनाया गया है। ऐसे श्रद्धालु यहां दर्शन कर सकेंगे। मेले में भीड़ को देखते हुए शिवद्वार से आगे दुपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों के लिए आसपास पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को वहां वाहन खड़े कर पैदल मेला स्थल तक पहुंचना होगा। 19 नवंबर तक कर सकेंगे भजन प्रतियोगिता के लिए आवेदन : मेले की व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश दवे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आयोजन की तैयारियोंइसमें श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। दवे ने बताया कि 23 नवंबर को होने वाली भजन प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक मंडलियां 19 नवंबर तक ट्रस्ट कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। विजेता मंडलियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। बैठक में ट्रस्ट सचिव सुर सिंह देवड़ा, कोषाध्यक्ष ईश्वरलाल, सदस्य अचल सिंह, नारायणलाल परिहार, महिपाल सिंह देवड़ा, नेनमल सोनी, हिंदूराम सुथार, मानाराम घांची, जवानमल प्रजापत, रमेश व्यास और व्यवस्थापक मोहनलाल बोराणा मौजूद रहे।

Previous Post

298 मतदान केंद्रों पर बुधवार को लगेंगे महिला क्लस्टर कैंप, नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर रहेगा विशेष फोकस

Next Post

पिंडवाड़ा-पांच कृषि कुओं पर 485 फीट केबल चोरी, आक्रोशित किसान बोले-धरना देंगे

Next Post
पिंडवाड़ा-पांच कृषि कुओं पर 485 फीट केबल चोरी, आक्रोशित किसान बोले-धरना देंगे

पिंडवाड़ा-पांच कृषि कुओं पर 485 फीट केबल चोरी, आक्रोशित किसान बोले-धरना देंगे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page