PALI SIROHI ONLINE
पिंडवाड़ा-नयासानवाड़ा-कस्बे में चोरों ने एक साथ पांच कृषि कुओं को निशाना बनाकर मोटर और केबल चोरी की वारदातें कीं। घटनाओं से प्रभावित काश्तकारों ने सरपंच महावीरसिंह राणावत के साथ पुलिस थाना पिंडवाड़ा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
काश्तकारों ने सब इंस्पेक्टर सुमन को अलग-अलग रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के अनुसार राजू पुत्र भोमाराम मेघवाल के लोहार वाला स्थित खेत से तीन एचपी की मोटर, स्टार्टर और 315 फीट केबल चोरी हुई। भीमाराम पुत्र चमनाराम मेघवाल के खेत से 20 फीट, भीमसिंह पुत्र केसरसिंह राणावत के खेतसे 40 फीट केबल और 55 फीट सर्विस लाइन, कन्हैयालाल पुत्र पुनाराम मेघवाल के खेत से 25 फीट तथा रतनलाल पुत्र लकमाराम के खेत से 30 फीट केबल चोरी होने की शिकायत दी गई।
सरपंच राणावत ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में पहले भी मोटर और केबल चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन उनका खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने पांच दिन में चोरों का पता लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर काश्तकारों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।




