PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज । जवाई नदी में निर्माणाधीन पुल के पास रपट से अनियंत्रित होकर रविवार रात 8.20 बजे गुजरात नंबर की कार नदी में जाकर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। वह बाल-बाल बच गया। सुमेरपुर निवासी मेहबूब खां पुत्र युसुफ खां कार लेकर शिवगंज से सुमेरपुर जा रहा था।
रपट पर पहुंचते ही सामने से आए वाहनों की लाइटों से आगे नहीं दिखा। कार नियंत्रण से बाहर हुई। रपट से सीधे नदी में चली गई। वहां पलट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां जुटे लोगों ने पलटी कार से मेहबूब खां को बाहर निकाला। पुलिस ने जेसीबी से कार को नदी से बाहर निकाला। थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने बताया कि चालक ने नशा किया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस जगह कार पलटी, वहां रपट पर यातायात नियंत्रण के संकेत नहीं लगे हैं। पुल निर्माण स्थल पर अंधेरा रहता है। सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी से रात में बड़ा हादसा टला


