PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-उदयपुर से सिरोही आते समय उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर मालेरा टोल के पास कुत्ता को बचाने के चक्कर में कार असंतुलित हो गई। कार डिवाइडर से टकराई। फिर पलट गई। हादसे में ड्राइवर समेत 5 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत सिरोही अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इलाज किया। सूचना पर पिंडवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार सीएमएचओ कार्यालय में संविदाकर्मी सोहनलाल गरासिया शनिवार रात उदयपुर से सिरोही की तरफ आ रहा था। उदयपुर से गाड़ी में पांच सवारियां भी बैठाई थीं। रात करीब 10 बजे मालेरा टोल निकलने के बाद श्वान को बचाने के चक्कर में कार पलट गई। कार में सवार उदयपुर जिले के उदेथालानिवासी रखगी बाई पत्नी खुमाराम, मीरदी बाई पत्नी कैलाश, बिरजू बाई पत्नी बंशीराम, इंद्रा पत्नी उदेलाल, रमेश पुत्र कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर सोहनलाल को खरोंच आई। कार सीएमएचओ कार्यालय की अनुबंधित बताई जा रही है।


