PALI SIROHI ONLINE
नाना पुलिस थाने के पीछे स्थित कृषि कुएं पर ब्राह्मणी माता मंदिर में भजन संध्या आयोजित
बाली उपखंड के नाना। पुलिस थाने के पीछे स्थित कृषि कुएं पर श्री ब्राह्मणी माता मंदिर स्थान वेरा जी वारा में श्रद्धा व भक्ति के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समस्त बालेचा चौहान परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता जी की आराधना की।
भजन संध्या के दौरान भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया गया था।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण भी किया गया। आयोजन को लेकर समाजजनों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।




