PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा तखतगढ़
सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा उप अधीक्षक पुलिस शिवगंज के निकटतम सुपरविजन में ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज के द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में लम्बे समय से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना विवरणः- प्रार्थी गणपतसिंह पुत्र केसरसिंह जाति राजपूत निवासी उथमण के द्वारा दिनांक 12.02. 2026 को थाना शिवगंज पर लिखित रिपोर्ट पेश की कि उसके पिता श्री केसरसिंह दिनांक 12.02.2026 को अपनी मोटरसाईल पर पोयणा से उनके गांव उथमण आ रहे थे। रास्ते में जोयला गांव के पास आरोपीगण मोहनसिंह, रतनसिंह, मोन्दुसिंह, विक्रमसिंह वगैरा ने उसके पिता को जान से मारने की नियत से मोटरसाईकल के कार से टक्कर मार कर निचे गिराया तथा लाठी सरियों से मारपीट कर गंभीर चोटे कारित की वगैरा पर मुकदमा संख्या 38 दिनांक 12.02.2026 धारा 191 (2),191 (3), 126(2),115(2), 117(2),109 (1)/190 बीएनएस में दर्ज किया जाकर अन्वेषण शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः मुकदमा दर्ज कर अन्वेषण किया गया। अन्वेषण से आरोपीगणों के विरूद्ध जुर्म धारा
191(2),191(3),126(2),115 (2),117 (2), 109 (1) / 190 बीएनएस का प्रमाणित होना पाया गया लेकिन आरोपीगण गिरफ्तारी से बचने लिये फरार हो गये। जिनकी गिरफ्तारी को थानाधिकारी श्री ओम प्रकाश नि.पु. के द्वारा चुनौती के रूप लेते हुये थानाधिकारी मय टीम ने वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकटतम सुपरविजन में तकनीकि साक्ष्य संकलित करते के साथ ही अन्य तरीको से सुरागरसी व भरसक प्रयास करते हुये वारदात का अंजाम देने वाले आरोपियो में तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणः-
1. मोहनसिंह पुत्र केसरसिंह जाति राजपूत उम्र 62 वर्ष, निवासी नेहरू नगर पालडी जोड पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली।
2. रतनसिंह पुत्र मोहनसिंह जाति राजपूत उम्र 35 वर्ष, निवासी नेहरू नगर पालडी जोड पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली।
3. विक्रमसिंह पुत्र सवाईसिंह जाति राजपूत उम्र 37 वर्ष, निवासी पालडी जोड हाल रायचन्द कॉलोनी गली नम्बर 05 शिवगंज।
गठीत पुलिस टीमः-
1. ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज।
2. प्रेमसिंह सउनि पुलिस थाना शिवगंज।
3. राजेन्द्रसिंह हैडकानि नं. 424 पुलिस थाना शिवगंज।
4. जीवनलाल कानि. नं. 484 पुलिस थाना शिवगंज।
5. मनीष कानि नं. 1076 पुलिस थाना शिवगंज।
6. टेकाराम कानि नं. 127 पुलिस थाना शिवगंज।


